13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब कांड: फरार आरोपी शिवांजय राजपूत का एनकाउंटर,पुलिस की गोली लगते ही गिर पड़ा

Encounter ff Shivanjay Rajput : मिलावटी शराब कांड: 30 हजार का इनामी तस्कर मुठभेड़ में ढेर होने से बचा, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
2 min read
Google source verification

सागर

image

deepak deewan

Sep 13, 2026

शराब कांड के फरार आरोपी शिवांजय राजपूत का एनकाउंटर

शराब कांड के फरार आरोपी शिवांजय राजपूत का एनकाउंटर- फोटो सोर्स : Patrika

Sagar Scandal : सागर के बंडा के चर्चित जहरीली शराब कांड में लंबे समय से फरार चल रहे ₹30 हजार के इनामी अवैध शराब तस्कर शिवांजय राजपूत (21) को सागर पुलिस ने रविवार सुबह मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। बहरोल थाना क्षेत्र के कठुआ नाला से सटे बीहड़ जंगलों में तड़के हुई इस मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस बल पर ताबड़तोड़ तीन फायर झोंक दिए। मामले में सीएम मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इधर जीतू पटवारी ने सागर और आसपास मिलावटी शराब से 100 मौत होने का आरोप लगाया था।

आरोपी के पैर में गोली लगी, वह वहीं गिर पड़ा

पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह वहीं ढेर होकर गिर पड़ा। इसके बाद मुस्तैद जवानों ने उसे चारों तरफ से घेरकर हिरासत में ले लिया।

घटनाक्रम के अनुसार, पुलिस को सटीक मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी छापरी गांव निवासी शिवांजय राजपूत धामोनी-बहरोल मार्ग के रास्ते अपने ठिकाने की ओर जाने की फिराक में है।

खुद को घिरता देख पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया, लेकिन जवाबी फायरिंग में घायल

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बांदरी थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह और बहरोल थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीमों ने पूरे इलाके की नाकाबंदी कर कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू किया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया, लेकिन जवाबी फायरिंग में घायल होने के बाद उसे तत्काल गिरफ्तार कर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

315 बोर का अवैध देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 3 चले हुए खोखे, एक मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त

हिरासत में लिए गए इस शातिर तस्कर के पास से पुलिस ने 315 बोर का एक अवैध देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 3 चले हुए खोखे, एक मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।

मुख्य आरोपी रवि लखेरा को भी पुलिस शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार कर चुकी

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पर पूर्व से ही शराब तस्करी के 3 संगीन मामले दर्ज हैं। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही इस कांड के एक अन्य मुख्य आरोपी रवि लखेरा को भी पुलिस इसी तरह शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि अवैध शराब के काले कारोबार से जुड़े किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

अब तक 19 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके

बता दें कि बंडा में मिलावटी शराब कांड में अब तक 19 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। कुल 33 आरोपियों पर मामला दर्ज हुआ था। इनमें से एक आरोपी की जहरीली शराब पीने से मौत हो चुकी है।

प्रमुख बिंदु

बंडा कांड के फरार आरोपी का एनकाउंटर
शिवांजय राजपूत ने पुलिस टीम पर दागीं तीन गोलियां
बांदरी और बहरोल पुलिस ने जंगल में की घेराबंदी
पैर में गोली दागकर आरोपी को दबोचा