13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॅरियर काउंसलिंग मेला में विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन

सागर

•

image

Nitin Sadaphal

•

Feb 04, 2025

 विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन

 विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजौआ में आयोजन

सागर. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजौआ में कॅरियर काउंसलिंग मेला का आयोजन किया गया। मेला में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को कॅरियर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में बीएमसी से पधारे डॉ. भरत कुमार अहिरवार ने मेडिकल के क्षेत्र में करियर से संबंधित जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र की डॉ. ममता सिंह ने कृषि के क्षेत्र में कॅरियर विकल्पों की जानकारी दी।

सीनियर साॅफ्टवेयरइंजी. सामंत सिंह ठाकुर ने साॅफ्टवेयर के क्षेत्र में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि यदि आप में आगे बढऩा चाहते हैं, तो आपका परिवेश कैसा भी हो आप आगे ही बढ़ेंगे। रूद्र प्रताप सिंह ने फार्मेसी के क्षेत्र में जानकारी दी। विशाल जैन ने 10 वीं के बाद आइटीआई व अन्य क्षेत्रों में उपलब्ध विकल्प सुझाए। पूजा ठाकुर ने पर्यटन में उभरती कॅरियर की अपार संभावनाओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यालय के प्राचार्य जेपी सोनी ने अतिथियों के मार्गदर्शन से अवसरों की जानकारी विद्यालय में एक ही मंच पर प्राप्त होना अभूतपूर्व बताया। संचालन मुकेश नेमा व विनीता दुबे ने किया।