26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking Now : नदी उफनाई, बाढ़ में फंसे एक ही परिवार के पांच लोग, रेस्क्यू जारी

नदी उफनाई, बाढ़ में फंसे एक ही परिवार के पांच लोग, रेस्क्यू जारी
2 min read
Google source verification

सागर

•

image

Samved Jain

•

Jul 18, 2018

Breking Now : नदी उफनाई, बाढ़ में फंसे एक ही परिवार के पांच लोग, रेस्क्यू जारी

Breking Now : नदी उफनाई, बाढ़ में फंसे एक ही परिवार के पांच लोग, रेस्क्यू जारी

सागर. सागर सहित अन्य क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के कारण सभी नदी, नाले उफान पर है। भोपाल और सागर के बीच पडऩे वाली धसान नदी भी बुधवार की सुबह अचानक उफना गई। जिससे समीपी बसिया गांव में रहने वाला एक परिवार नदी की बाढ़ में फंस गया है। प्रशासन को बाढ़ में फंसे 5 लोगों की जानकारी लगने के बाद अलर्ट हो गया है। मौके पर होमगार्ड की टीम पहुंच गई है। जिसके द्वारा पिछले १ घंटे से बचाव का कार्य शुरू कर दिया है।

नदी में तेज बहाव और उफान होने के कारण बचाव कार्य में परेशानी जा रही है, लेकिन कार्य जारी है। मौके पर प्रशासनिक अमला भी पहुंच चुका है, लेकिन अब तक कोई राहत भरी खबर यहां से नहीं आ सकी है। मौके पर मौजूद एसडीएम एल के खरे ने बताया कि टीम लगातार बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रही है। जल्द ही लोगों को निकाल लिया जाएगा। बताया गया है कि जहां एक ही परिवार के पांच लोग फंसे हुए है। वहां नदी का पानी भर चुका है। जैसे-जैसे पानी की फ्लो बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ही मुश्किलें भी बढ़ रही है। यही कारण है कि बचाव कार्य भी प्रभावित हो रहा है। पनडुब्बी, रस्सा पर अन्य माध्यमों से होमगार्ड की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है।

यहां आपको बता दें कि पिछले २४ घंटे में सबसे ज्यादा बारिश बुंदेलखंड के दमोह जिले में हुई है। जबकि सागर का दूसरा नंबर लगता है। इसके अलावा सागर के नजदीकी जिलों में भी भारी बारिश की जानकारी है। बेजा बारिश से सागर और दमोह के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात है। भोपाल-दमोह सड़क मार्ग बंद है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश मार्ग बंद हो चुके है। सुनार, कोपरा भी उफना चुकी है। नदियों के आसपास वाले गावों में प्रशासन ने अलर्ट घोषित कर दिया है। ऐसे २० से अधिक गावों को जल्द खाली भी कराया जा सकता है। भारी बारिश से शहर भी पूरी तरह पानी-पानी है। नगर निगम और नगरपालिका का अमला भी चोक हो चुके नालों को क्लीयर करने में लग गया है।