
Home Minister arrived at District Hospital
सागर. प्रदेश के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह सोमवार की सुबह ११ बजे जांच कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। उन्हें सीने में बाईं ओर बाल तोड़ की शिकायत थी। डॉ. मिथलेश चौबे वहां पहले से ही मौजूद थे। सबसे पहले उनकी कई जांच कराई गईं। इनमें शुगर की जांच मुख्य थी, जिसकी पांच मिनट में रिपोर्ट मिल गई, जो नॉर्मल थी। इसके बाद वे ऊपर बनी मुख्य ओटी में गए, जहां डॉ. चौबे ने चीरा लगाया। करीब २० मिनट बाद मंत्री वहां से रवाना हो गए।
और इधर, अखिलेश को इलाज के लिए मदद की दरकार
सागर. आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के अखिलेश पटेल की जान अब भी जोखिम में है। इलाज में अब तक ८० हजार रुपए से ज्यादा खर्च कर चुका है और अब उनके पास खर्च करने की गुंजाइश ही नहीं बची है, एेसे उसके इलाज के लिए परिवार को मदद की दरकार है। शनिवार शाम अखिलेश निवासी शारदा नगर, तिलकगंज में रहने वाले बाबू सिंह के साथ रतौना से पैदल आ रहा था। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार अखिलेश से जा भिड़ा। बाइक सवार और अखिलेश दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए जिन्हें १०८ एम्बुलेंस ने जिला अस्पताल पहुंचाया था। जहां से उसे बीएमसी रेफर किया गया लेकिन वहां भी इलाज न होने पर परिजन उसे मकरोनिया के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले गए थे। भाई दिनेश पटेल ने बताया कि दुर्घटना के कारण सिर में गहरी चोट आई है, जिससे अखिलेश न तो बोल पा रहा है और न ही वह पहचान रहा है। अब तक ८० हजार रुपए खर्च हो चुके हैं और उपचार के लिए अभी और रुपए की जरूरत है।
अस्पताल में डॉक्टर को देने के लिए उनके पास रुपए नहीं है। भाई की जान बचाने के लिए वे परिवार और रिश्तेदारों के अलावा आसपास से भी आर्थिक मदद जुटा रहे हैं, लेकिन इलाज के
लिए उन्हें किसी मददगार की जरूरत है। क्योंकि इसके बिना अखिलेश का उच्चस्तरीय इलाज होना मुश्किल है।
Published on:
12 Jun 2018 11:16 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
