6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मकरोनिया के चारों ओर अवैध उत्खनन, कहीं दिन में तो कहीं रात में चल रही खुदाई

राजस्व विभाग मामला उजागर होने के बाद भी नहीं कर रहा कार्रवाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Samved Jain

•

Updated: 19 Nov 2018, 8:25 PM IST

मकरोनिया के चारों ओर अवैध उत्खनन, कहीं दिन में तो कहीं रात में चल रही खुदाई

मकरोनिया के चारों ओर अवैध उत्खनन, कहीं दिन में तो कहीं रात में चल रही खुदाई

लिधौराहाट मार्ग पर स्थित पहाड़ी पर चलती मिली खुदाई
सागर. उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया व उसके आसपास लगे क्षेत्रों में जमकर अवैध उत्खनन के मामले सामने आ रहे हैं। इसमें रहवासी क्षेत्र से लगे क्षेत्र में तो रात के अंधेरे का फायदा उठाकर खनन हो रहा है, लेकिन आसपास लगी पहाडि़यों पर खनन माफिया दिन के उजाले में बैखोप पहाड़ों को समतल करने में जुटे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी और लापरवाही के कारण खनन माफिया भी निश्चिंत नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि लंबे समय से चल रहे इस अवैध उत्खनन को लेकर अब तक जानकारी भी नहीं है।
बटालियन पहाड़ी के पीछे की ओर रात के अंधेरे में चल रही अवैध उत्खनन के मामला पहले ही उजागर हो चुका है, इसके बाद अब मकरोनिया से सटे क्षेत्रों में चल रही खुदाई की बात सामने आई है। इसमें नगर पालिका के वार्ड नंबर-४ गंभीरिया से होकर लिधौराहाट, नरवानी के लिए जाने वाले मार्ग पर स्थित पहाड़ी पर दिन के उजाले में ही सुबह-सुबह मशीनों से खुदाई चल रही है। क्षेत्र के जागरूक लोगों ने रविवार की सुबह करीब ५.३० बजे अवैध उत्खनन के यह फोटो पत्रिका को उपलब्ध कराए हैं।
&यह बात अभी तक संज्ञान में नहीं थी, चूंकि फिलहाल पूरा अमला चुनावी कार्य में व्यस्त है, लेकिन फिर भी जल्द ही इसकी जांच की जाएगी।
डॉ. नरेंद्र यादव, तहसीलदार