रिलायंस जियो ने पिछले दिनों अपने यूजर्स के लिए जियो प्राइम मेंबरशिप को अगले एक साल के लिए मुफ्त कर दिया। हालांकि, जिन यूजर्स ने जियो प्राइम मेंबरशिप नहीं ली थी, उन्हें 99 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। रिलायंस जियो ने जियो प्राइम मेंबरशिप को अगले साल 31 मार्च २०१९ तक बढ़ाया है। रिलायंस जियो के जियो प्राइम मेंबरशिप को लेकर किए गए ऐलान से पहले कई दावे किए जा रहे थे। लेकिन इन सब दावों और अटकलों को खारिज करते हुए जियो ने एक साल के लिए मुफ्त में इस स्कीम को बढ़ा दिया।