सागर.केरल में आई बाढ़ ने तबाही मचाकर अन्य राज्यों को भी प्रभावित किया है। केरल में बाढ़ से आई तबाही की वजह से फसलें बर्बाद हो गई हैं। यही वजह है कि वहां से आने वाले मसालों के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। लगभग हर वस्तु की कीमतों में बढ़ोत्तरी होने लगी है। यह बढ़ोत्तरी अगले दो-तीन महीनों तक असर दिखाएगी। केरल मसालों का राज्य है। यहां गरम मसाले भी भरपूर मात्रा में होते हैं जो केरल से अन्य राज्यों को सप्लाई किए जाते हैं। केरल से जावियित्री, सौंठ, छोटी इलायची और जायफल जैसे मसाले बहुतायत में सागर में मंगाए जाते हैं। बाढ़ के चलते जहां केरल में मसालों की खेती को बड़ा नुकसान हुआ है वहीं लगातार बारिश होने के चलते वहां से आने वाले सैकड़ों ट्रक रास्तों में फंसे हुए हैं।