दमोह. क्रांतिकारी संत मुनि तरुण सागर महाराज अब हमारे बीच में नहीं रहे। समाधि मरण की भावना व्यक्त करने के ४८ घंटों के भीतर ही उनकी आत्मा ने देह त्याग कर मोक्ष का मार्ग प्रशस्त किया है। शनिवार को तड़का सुबह मुनिश्री के देवलोक गमन की खबर आती है। इसके बाद सुबह से ही देशभर में जैन समाज द्वारा मंदिरों में विशेष पूजन, जप शुरू कर दिए जाते हैं और मुनि तरुण सागर को मोक्ष प्राप्ति हो, इसके लिए कामना की जाती है।