होंगे चार तीर्थ क्षेत्रों के दर्शन
समिति के लोग एक माह से मेहनत करके झांकी को सजा रहे हैं। यहां माता के दर्शनों के लिए जाने के लिए शेर का मुंह बनाया गया है। जिसमें श्रद्धालु प्रवेश करेंगे। गुफा में बाबा अमरनाथ, आकाशगंगा, ज्वालादेवी और वैष्णो देवी के दर्शन कराए जाएंगे। गुफा को 1500 फीट लंबी बनाया गया है। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि एक माह से यहां सदस्य दिन-रात मेहनत करके झांकी को तैयार कर रहे हैं। माता झरनों के बीच विराजमान होंगी। बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए बर्फीले पहाड़ से होकर श्रद्धालु पहुंचेंगे।