27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

news around the sagar 7 nov 2017 : भोपाल गैंगरेप की घटना के विरोध में जलाईं कैंंडल, फांसी की सजा की मांग

सागर की छोटी-बड़ी खबरें patrika.com पर
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Shashikant Dhimole

•

Updated: 7 Nov 2017, 10:46 PM IST

news around the sagar 7 nov 2017

protest against gang rape

सागर. प्रदेश की राजधानी भोपाल में गैंगरेप की घटना के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने मानव शृंखला बनाकर व कैंडल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। शहर उपाध्यक्ष मुन्ना चौबे के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में आरोपियों का फांसी की सजा की मांग की गई।
चौबे ने कहा कि भोपाल की घटना घिनोना कृत्य है, इसकी निंदा की जाना चाहिए। उन्होंने सीएम शिवराज व गृहमंत्री को कोसते हुए कहा कि पीढि़ता 9 घण्टे तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परेशान होती रही, मंत्री बेतुकी टिप्पणी करते हैं और अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। रेखा चौधरी ने कहा कि महिला उत्पीडऩ में प्रदेश प्रथम स्थान है। भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बहुत अन्तर है। दुष्कर्म की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
मानव शृंखला में संतोष पाण्डेय, माधवी चौधरी, जगदीश यादव, कमलेश बघेल, जितेन्द्रसिंह चावला, गोवर्धन रैकवार, मुकुल पुरोहित, इंतयाज हुसैन, राजकुमार पचौरी, सिन्टू कटारे, अवधेष तोमर, अंकित जैन हिन्नौद, राहुल चौबे, अनिल श्रीवास्तव, राहुल खरे, जुनैद खान, अंकित बोहरे, आदित्य चौधरी आदि शामिल थे।

पांच विषयों में पास हो तो नहीं देनी होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा
सागर. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बार नई पहल की है। 10वीं के विद्यार्थियों के लिए बेस्ट ऑफ फाइव पद्धति लागू होने जा रही है। इसमें अब छह में से पांच विषयों में विद्यार्थियों को अच्छे नंबर लाने होंगे। इसके बाद वे छठे विषय में फेल भी हो जाते हैं तो भी उन्हें पास घोषित कर दिया जाएगा। बोर्ड ने यह पद्धति पूरक विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए लागू की है। अधिकारियों के मुताबिक बेस्ट ऑफ फाइव पद्धति में छह विषयों को शामिल किया जाएगा। हालांकि पद्धति का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी को न्यूनतम कितने नंबर लाना होंगे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

दिव्यांग छात्रों को बांटे फल
सागर. आट्र्स एंड कॉमर्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत शिक्षकों ने मंगलवार को अंध-मूक बधिर शाला के छात्रों को बिस्किट व फ लों का वितरण किया गया। अतिरिक्त संचालक डॉ. जीएस रोहित ने स्वयं सेवकों से कहा कि यहां इसलिए निरन्तर आना चाहिए कि हम इनके दु:खों को बांट सकें। जिला संगठक डॉ. अमर कुमार जैन ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के सामान्य जीवन जीने के लिए समाज को बड़ी भूमिका होनी चाहिए। डॉ. संगीता मुखर्जी रासेयो कार्यक्रम अधिकारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। आयोजन में जमनोत्री शुक्ला, सविता अहिरवार, साधना गुप्ता, विभु गोस्वामी, रचना पटैल, पूजा, काजोल गुप्ता, प्रिया रजक, रवीना बंसल, दिनेश लारिया व शाहरूख खान शामिल थे।

सत्य बोलने से मिलता है सुख : बाल मुरारी बापू
सागर. पद्माकर नगर के सामुदायिक भवन में संत बाल मुरारी बापू ने कथा के दूसरे दिन मंगलवार को कहा कि माननीय बहुत होते, परन्तु श्रद्धेय बहुत कम होते हैं, इसलिए श्रद्धेय बनिए। उन्होंने कहा कि जीवन में सत्य बोलने से सुख की प्राप्ति होती है। जो व्यक्ति राम का नाम गुण गाता है वह जीवन में बड़ा सुख पाता है। भगवान के नाम में ही कष्ट का निराकरण है। भगवान ही दु:खों का हरण करते हैं। मुरारी बापू ने कहा कि जीवन में कितनी भी बड़ी समस्या हो, भगवान ही उसका समाधान करते हैं।


जिला स्तरीय मुख्यमंत्री स्वरोजगार सम्मेलन खुरई में गुरुवार को
सागर. मुख्यमंत्री स्वरोजगार एवं कौशल सम्मेलन का आयोजन खुरई में 9 नवंबर को किया जाएगा। सम्मेलन शासकीय पं. केसी शर्मा हाईस्कूल में सुबह 11 बजे से आरंभ होगा। इसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री संजय पाठक बतौर मुख्य आतिथि रहेंगे। साथ ही पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव, गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह समेत अन्य जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। आयोजन में स्वरोजगार एवं कौशल से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को विस्तृत मार्गदर्शन व पात्र हितग्राहियों को ऋण स्वीकृत कर वितरित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता केसली में 10 को
सागर. विकासखंड स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन 10 नवम्बर को उत्कृष्ट विद्यालय खेल स्टेडियम केसली में सुबह 8 बजे से किया जाएगा। इसमें कबड्डी, वालीबॉल, फुटबॉल, कराटे, कुश्ती, एथलेटिक्स, लंबी कूद, गोला फेंक आदि प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिताओं में 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक एवं बालिका हिस्सा ले सकते हैं। पंजीयन फॉर्म विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय केसली एवं जनपद पंचायत केसली से प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म के साथ 2 फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, अंकसूची एवं आधार कार्ड की छायाप्रति तथा स्वयं के बैंक खाते की छायाप्रति लगाना अनिवार्य है।