सागर. शारदीय नवरात्र का त्यौहार आने वाला है। दस दिनों तक हर कोई मां जगतजननी आदिशक्ति की भक्ति में लीन नजर आएगा। शक्ति की भक्ति के इस पर्व के दौरान कई सारे चमत्कार भी देखने मिलेंगे। मां आदिशक्ति अपने भक्तों को आशीर्वाद के रूप में मनचाहा वरदान देती है। प्रदेश भर में जगह-जगह मां जगतजननी की आकर्षक दार्शनिक प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। उत्सव का शुभारंभ होगा 10 अक्टूबर 2018 से। जो दशहरा तक जारी रहेगा। इस दौरान भजन संख्या, गरबा महोत्सव के आयोजन भी किए जाएंगे।