सागर. जिले में क्षय रोग से हर महीने 4 मरीजों की मौत हो रही है। 15 महीने में टीबी की बीमारी से मरने वालों की संख्या 67 है। वहीं, पिछले एक साल में स्वास्थ्य विभाग ने 3 हजार से ज्यादा टीबी के मरीज चिंहित किए हैं। एमडीआर के भी 133 मरीज शामिल हैं। यह स्थिति जिले की है। अन्य 4 जिलों में भी इसी तरह टीबी का कहर बना हुआ है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की माने तो टीबी से पीडि़त मरीज अपने मर्ज को छिपाते हैं। इस वजह से समय पर उनका उपचार नहीं हो पाता है। जब उनकी हालत बिगड़ जाती है तब वे उपचार कराने के लिए आते हैं। डॉक्टरों की माने तो जिले में ६७ मौतें टीबी का कराने में बरती गई लापरवाही के कारण हुई हैं।