13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bina news: डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण उनके विचारों और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर है: तोमर

विधानसभा अध्यक्ष ने किया खुरई नगर पालिका परिसर में किया प्रतिमा का अनावरण और 22 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन, 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का होगा अनावरण
2 min read
Google source verification
The Assembly Speaker unveiled a statue at the Khurai Municipal Council premises.

प्रतिमा का अनावरण करते हुए। फोटो-पत्रिका

बीना. खुरई में नवीन नपा परिसर में लगाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने किया। साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलांयास किया गया।
उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सागर आता हूं तो 35 साल पुराना जीवन याद आ जाता है। पहले बीना से सागर जाते समय नानी याद आ जाती थी। अब तो हर तरफ सडक़ हो गई है। भोपाल से आए तो सागर नहीं जाना पड़ा, सीधे खुरई आ गए, यह कल्पना 35 साल पहले कोई नहीं कर सकता था। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी आजादी के बाद राष्ट्र की अखंडता के लिए प्राण देने वाले पहले बलिदानी थे। वे देश के लिए जिए, उन्होंने देश के लिए मृत्यु का वरण किया। उनके संकल्प को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटा कर पूरा किया। उन्होंने कहा कि खुरई में डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण केवल एक प्रतिमा स्थापित करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके विचारों और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर है।

भूपेन्द्र सिंह की जिद ने दिलाई थी मेडिकल कॉलेज की मान्यता


उन्होंने पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके जैसा संघर्ष और परिश्रम से तपकर निकला कार्यकर्ता ही अपने क्षेत्र की तस्वीर बदलने का सामथ्र्य रखता है। उन्होंने कहा कि सागर मेडिकल कॉलेज को भूपेन्द्र सिंह की जिद, प्रयास से ही मान्यता मिल सकी। जब किसी क्षेत्र का जनप्रतिनिधि विकास के लिए दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास करता है, तो उसका परिणाम क्षेत्र की बदली हुई तस्वीर के रूप में सामने आता है।

लोकतांत्रिक मूल्यों को कर रहे मजबूत


पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में नरेन्द्र सिंह तोमर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करते हुए सदन में सभी पक्षों को अपनी बात रखने का अवसर प्रदान करते हैं। उनके कार्यकाल में विधानसभा में विकास के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होता है और प्रदेश के विकास के लिए बड़े निर्णय लिए जा सके। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस राष्ट्रवादी विचारधारा का बीजारोपण किया, उसे पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय के सिद्धांत से आगे बढ़ाया और बाद में अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेताओं ने संवाद एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि खुरई में महापुरुषों के प्रति सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा। अंत में बंडा में शराब कांड में जान गंवाने वालों को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।

22 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलांयास किया


कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने 22 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा लोकर्पण किया। इसमें 12 करोड़ की लागत से निर्मित नगर पालिका खुरई का नवीन भवन शामिल हैं, जिसका नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन रखा गया है। इसमें मिडवे रिट्रीट, गुरु तेग बहादुर चैराहे के विकास कार्य भी शामिल हैं।

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित


कार्यक्रम में सांसद लता वानखेड़े, देवरी विधायक बृजबिहारी पटैरिया, बीना विधायक निर्मला सप्रे पूर्व, सांसद राजबहादुर सिंह, पूर्व विधायक धरमू राय, युवा नेता अविराज सिंह, खुरई नपा अध्यक्ष नन्हींबाई अहिरवार, पूर्व नपा अध्यक्ष जिनेंद्र गुरहा, रामनिवास माहेश्वरी, वीरसिंह उरदोना, विजय जैन बट्टी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी, बरोदिया नपं अध्यक्ष मालती कुशवाहा, बांदरी नपं अध्यक्ष सुधा विश्वनाथ लोधी, मालथौन नगर पंचायत अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, जनपद अध्यक्ष जमना अहिरवार आदि उपस्थित थे।