10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस माह यह करें उपाए, मिलेगा पुण्य

ज्येष्ठ अधिकमास का गुरुवार को दूसरा दिन रहा। इसे पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। समापन 13 जून को होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Gulshan Kumar Patel

•

Updated: 18 May 2018, 4:39 PM IST

The religious works of charity Will get virtue

The religious works of charity Will get virtue

सागर. ज्येष्ठ अधिकमास का गुरुवार को दूसरा दिन रहा। इसे पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। समापन 13 जून को होगा। हिंदु शास्त्रों के अनुसार अधिकमास को पवित्र महीना माना गया है। इस महीने दान के साथ धर्म-कर्म करने से पुण्य मिलता है। यही वजह है कि मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बड़ा बाजार स्थित अटल बिहारी मंदिर और मोतीनगर स्थित गुरुधाम में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट के साथ माह की शुरूआत हो गई है। उत्सव की विशेषता यह रहेगी कि पूरे साल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को एक माह में मनाया जाएगा।
बड़ा बाजार स्थित श्रीदेव अटलबिहारी सरकार मंदिर में पुरषोत्तम माह की शुरुआत गोवर्धन पूजा के साथ हुई। यहां पूरे माह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सुबह से भगवान की मंगला आरती होगी। पुरषोत्तम माह की शुरुआत से ही यहां बड़ीं संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं।
एक साल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को एक माह में मनाया जाएगा। गुरुवार को यहां रथ यात्रा निकाली गई।

श्रीदेव अटलबिहारी मंदिर में इस तरह होंगे धार्मिक कार्यक्रम
१८ मई झूला महोत्सव
२० मई बलराम जयंती
२२ मई राधा अष्टमी
२३ मई राम नवमी
२५ मई कमला एकादशी
२८ मई नृसिंह जयंती
२९ मई शरद पूर्णिमा
३० मई होली महोत्सव
६ जून कृष्णा जन्माष्टमी

विवाह पर ब्रेक, मुहूर्त अब 14 जून से
पंडितों के अनुसार अधिकमास के दौरान विवाह मुहूर्त नहीं रहेंगे, किंतु अन्य धार्मिक अनुष्ठान, कथा व प्रवचन आदि कार्यक्रम होंगे। उद्घाटन, शिलान्यास, गृह प्रवेश आदि मांगलिक कार्य भी नहीं किए जा सकेंगे। दोबारा विवाह मुहूर्त की शुरुआत 14 जून से होगी, जो 16 जुलाई तक रहेंगे। इसके बाद सीधे 8 दिसंबर से मुहूर्त शुरू होंगे। सर्वाधिक मुहूर्त 10 दिन जून में और सबसे कम दिसंबर में सिर्फ 4 दिन रहेंगे। इस दौरान अगस्त से नवंबर तक चार महीने की अवधि में एक भी दिन विवाह मुहूर्त नहीं रहेंगे। कुल मिलाकर दिसंबर तक अब केवल 22 दिन ही विवाह की शहनाइयां बजेंगी।

५६ भोग लगाए, भगवान का विशेष शृंगार
गुरुधाम में अन्नकूट के साथ कार्यक्रम की शुरूआत होगी। माह के पहले दिन भगवान को ५६ भोग लगाए और विशेष शृंगार किया। दूसरे दिन गुरुवार को जलबिहार का कार्यक्रम हुआ। शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर भगवान का तिलक होगा। महाराज चक्रधर प्रसाद शास्त्री के सानिध्य में कार्यक्रम होंगे। नौका विहार, गिरिराज पूजन, नंद महोत्सव, फूलों की होली और महाआरती उत्सव भी धूमधाम से मनाया जाएगा।