
sagar
शहर में पिछले पांच दिनों से झुलसाने वाली गर्मी परेशान कर रही है। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को हलाकान कर दिया है। सुबह से देर शाम तक गर्म हवाएं चल रही हैं। पिछले दो दिनों से दक्षिण हवा चलने से अरब सागर से नमी आ गई है। नमी के कारण उमस बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को राहत नहीं है। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार 14 जून को बंगाल की खाडी़ में नया सिस्टम बन रहा है, जो महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में सक्रिय होगा। कम दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश के दक्षिण हिस्से से होते हुए गुजरेगा, जिसका असर सागर संभाग पर भी रहेगा। स्थानीय प्रभाव से गरज चमक के साथ बारिश होगी और आंधी आने की संभावना रहेगी। 16 जून के बाद गर्मी से राहत मिलेगी।
9 जून - 45.6
10 जून - 45.0
11 जून - 42.6
12 जून - 42.2
13 जून - 41.6
(नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है।)
Updated on:
14 Jun 2025 05:22 pm
Published on:
14 Jun 2025 05:22 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
