9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरों ने मोबाइल दुकान पर हाथ साफ किए

चोरों ने मोबाइल दुकान पर हाथ साफ किए

less than 1 minute read
Google source verification
चोरों ने मोबाइल दुकान पर हाथ साफ किए

चोरों ने मोबाइल दुकान पर हाथ साफ किए

केसली. बीती रात चोरों ने एक मोबाइल दुकान से करीब 23 हजार रुपए के सामान पर हाथ साफ किया। जानकारी के अनुसार घाना निवासी शुभम राय केसली में मुख्य सड़क के बाजू से किराए के शटर में मोबाइल की दुकान चलाता है। जिसका बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की खबर मिलते ही शुभम राय अपने चाचा महेंद्र राय के साथ दुकान पर पहुंचा, जहां उसने देखा कि दोनों ताले टूटे पडे हंै। दुकानदार शुभम ने पुलिस को सूचना दी और चाचा के साथ जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके अनुसार दुकान से एक लैपटॉप, 12 मोबाइल, बैटरी सहित अन्य सामान मिलाकर करीब 23 हजार रुपए की चोरी हुई है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की कार्यशैली अभी भी उन आधा दर्जन चोरियों को बेनकाब नहीं कर सकी है जो बीते कुछ महिनों में हुई हैं। केसली के लोगो का आरोप है पुलिस समय पर गश्त नही देती है।