29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुहागरात पर बीवी ने किया बड़ा कांड, नींद खुली तो पति रह गया हैरान

सुहागरात पर पति को नींद की गोलियां खिलाईं और जेवरात-नकदी लेकर दो दुल्हनें भाग गईं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 4 Jan 2024, 9:24 PM IST

suhagrat.jpg

सागर व उसके आसपास लुटेरी दुल्हनों की गैग सक्रिय है जो भोले भाले लोगों को अपना शिकार बना रही है। बीते दिसंबर के महीने में ही लुटेरी दुल्हन व उसकी गैंग दो दूल्हों व उनके परिवार वालों को चूना लगाकर फरार हो गई हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस ने शिकायत तो दर्ज कर ली है लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। हैरान करने वाली बात ये है कि दोनों ही मामलों में लुटेरी दुल्हनें ओडिशा की रहने वाली हैं जो सुहागरात पर भी धोखा देकर फरार हो गई हैं।

सुहागरात पर धोखा...
पहला मामला- सागर जिले के समनापुर गांव के रहने वाले 34 साल के कमलेश दुबे को लुटेरी दुल्हन ने बीते दिनों अपना शिकार बनाय। कमलेश ने बताया कि वो तीन भाई हैं और किसी की शादी नहीं हो रही थी। बीते दिनों घाना के रहने वाले कृष्णकांत जो कि उनका परिचित है उससे बातचीत हुई तो उसने 26 दिसंबर को ओडिशा से लड़की के आने के बारे में बताया। इसके बाद 29 दिसंबर को कृष्णकांत ने बताया कि लड़की आ गई है सागर में नोटरी करनी है। लड़की की उम्र 28 साल और नाम देविका नायक बताया था। हमें लड़की पसंद थी इसलिए नोटरी करने के बाद 30 दिसंबर को रानगिर के मंदिर में जाकर परिवारवालों की मौजूदगी में शादी कर ली। 2 जनवरी को दुल्हन देविका आई और उसी रात वो सब खाना खाकर सोने चले गए। रात में एक बजे के आसपास जब मां ने जगाया तो देविका घर पर नहीं थी और न ही जेवरात और नकदी घर पर था।


यह भी पढ़ें- पति-पत्नी के बीच आ गए 'बकरी-ऊंट', तलाक तक पहुंची नौबत

दूसरा मामला- वीरेन्द्र तिवारी नाम के युवक ने भी लुटेरी दुल्हन के खिलाफ बीते दिनों पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वीरेन्द्र ने बताया कि उसके चाचा की मुलाकात 29 दिसंबर को कृष्णकांत नाम के व्यक्ति से हुई थी जिसने शादी के लिए लड़की होने की बात कही तो चाचा ने मिलवाने को कहा। इसके बाद ओडिशा की रहने वाली मंजू नाम की युवती से मिलाया। लड़की पसंद थी इसलिए नोटरी के माध्यम से शपथ पत्र बनवा लिया और 2 जनवरी 2024 को रानगिर माता मंदिर में रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी कर ली। उसी रात दुल्हन मंजू ने उसे कोई नशीला पदार्थ पिला दिया और घर से जेवरात व नकदी लेकर भाग गई।

यह भी पढ़ें- Horrific Accident Live Video : साइकिल से घूमने निकले थे दो दोस्त पीछे से आ गई 'मौत'