31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking शादी समारोह से लौटी रहीं दो महिलाओं को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

दर्दनाक हादसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Sanjay Sharma

•

Updated: 14 Feb 2018, 2:51 PM IST

Car load with Doda post ,Bump with dumper , Smugglers run after wounding

Car load with Doda post Bump with dumper Smugglers run after wounding

बंडा/सागर. वैवाहिक कार्यक्रम से मंगलवार तड़के बंडा लौट रहीं दो महिलाओं को डिलाखेड़ी के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिसके बाद दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया, जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया, लेकिन सिर में गहरी चोट होने से बीएमसी में भी दोनों महिलाओं को बचाया नहीं जा सका।
बीएमसी चौकी के अनुसार बंडा के पठा मोहल्ला निवासी क्रांति पत्नी कलू तिवारी (60) और वार्ड 11 में रहने वाली तारा पत्नी बखत ङ्क्षसह लोधी (6०) सोमवार रात को डिलाखेड़ी गई थी। शादी में रोटी-पूरियां बनाने के बाद दोनों तड़के ३ बजे वापस बंडा लौट रही थीं। जब वे बंडा से कुछ ही दूर थीं, तभी अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारते हुए गुजर गया। सड़क पर पड़ी दोनों महिलाओं को लोगों की सूचना पर एंबुलेंस ने सीएचसी बंडा पहुंचाया, जहां सिर में घातक चोट होने और हालत बिगडऩे पर उन्हें सागर रेफर कर दिया गया। महिलाओं को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान सुबह ११ बजे करीब दोनों की सांस थम गई। सड़क हादसे में मृत महिलाओं की मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंपकर मामला जांच में लिया है। पुलिस महिलाओं को टक्कर मारकर भागे अज्ञात वाहन की पहचान करने के भी प्रयास कर रही है। इसके लिए दुर्घटना स्थल के आसपास उस समय गुजरे वाहन व लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

नवविवाहिता व युवक ने फंदा लगा दी जान
सागर. दो थाना क्षेत्रों में एक नवविवाहिता और एक युवक ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। पदमाकरनगर पुलिस के अनुसार दीनदयाल नगर निवासी हितेन्द्र रोहिताश की पत्नी रचना (२५) का शव मंगलवार शाम करीब ६ बजे परिजनों ने फंदे पर लटका पाया। रचना ने दुपट्टे से बने फंदे पर सीलिंग फैन से लटकी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेज दिया जिसे मर्चुरी में रखा गया है। पुलिस बुधवार को नवविवाहिता का पोस्टमार्टम कराएगी।
उधर, मोतीनगर थाने के राजीवनगर में एक २० वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक सुरेन्द्र पुत्र मुन्नालाल पटेल को शाम करीब ६.३० बजे परिजनों ने फंदे पर लटका देखा। तुरंत फंदा काटकर उसे उतारा गया। सांस चलने की स्थिति को देखते हुए परिजन उसे तुरंत एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवाया है। पुलिस युवक की आत्महत्या की वजह के संबंध में पड़ताल कर रही है।