
Youngs reached Aryan's Friend Munmun's house in Sagar
सागर. शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ पकड़ाईं मुनमुन अब सुर्खियों में है. सागर के तहसीली इलाके की रहने वाली मुनमुन धामीचा भी आर्यन के साथ क्रूज पर ड्रग्स पार्टी करते पकड़ाई थीं. मुनमुन का बचपन सागर में बीता है. इस मशहूर मॉडल का घर अभी भी शहर में है. अब उसके घर को चोरों ने निशाना बनाया है हालांकि वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके.
कुछ बदमाश रात में मुनमुन के सूने मकान का दरवाजा गैंती से तोड़ रहे थे. आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे तो ये बदमाश भाग गए. मुनमुन धामीचा के घर चोरी के प्रयास की इस घटना की पुलिस को सूचना दी गई. मामले में आसपास के लोगों ने गोपालगंज थाना पुलिस को सूचना दी थी, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल से गैंती जब्त कर ली है.
मुनमुन के मकान को बदमाशों ने मंगलवार देर रात अपने निशाने पर ले लिया। उन्होंने मुनमुन के सूने मकान का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। यहां आए बदमाशों ने गैंती से दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। दरवाजा तोड़ने की कोशिश में तेज आवाजें आने लगीं जिसे सुनकर पड़ोसी यहां आ पहुंचे। उन्होंने बदमाशों को देखकर शोर मचाया, तो बदमाश भाग गए।
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि मोहल्ले में आ रही तेज आवाज सुनकर वे घर से बाहर आए। उन्होंने देखा कि कुछ लोग मुनमुन धामीचा के बंद और सूने घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. यह देखकर उन्होंने शोर मचा दिया तो वहां से दो लोग भागते दिखाई दिए। सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने देखा कि बदमाश दरवाजा तोड़ नहीं पाए थे। पुलिस ने कुछ लोगों से इस संबंध में पूछताछ भी की है.
Updated on:
7 Oct 2021, 1:26 PM IST
Published on:
7 Oct 2021, 1:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.