3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का राशिफल: जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे

Aak Ka Rashifal : जानिए, क्या कहते हैं 15 जून को आपके सितारे और क्या है आज का पंचांग
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 15 Jun 2018, 3:28 PM IST

aaj ka rashifal

आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगा शुभ समाचार

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है, लेकिन आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना है। मौसम और घर से बाहर का खाना स्वास्थ्य को खराब कर सकते हैं। आज पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और मित्रों के साथ भी आज समय बीतेगा। आज मित्रों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं इससे आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी।

वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से थोड़ा बेहतर है। आज अच्छे समाचार मिलने के योग हैं और धन लाभ भी होने वाला है। आज दूसरों से आपको अच्छा व्यवहार करना है। इससे आप बधाई के पात्र बने रहेंगे। परिवार में किसी प्रिय की सेहत आज बिगड़ सकती है इसलिए आपको ध्यान रखना है। परिवार के सदस्य आज आपसे खुश रहेंगे और इससे पारिवारिक माहौल बेहतर बना रहेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए भी दिन आज सामान्य है। अगर आज किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं तो निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। थोड़ी मेहनत की आवश्यकता जरूर पड़ेगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं पूर्व में किए गए किसी कार्य से आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। दोपहर बाद कोई अच्छा समाचार मिल सकता है जिससे आपका चित्त प्रसन्न हो जाएगा।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिल सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज ऐसे हालात बन सकते हैं कि आप की इमानदारी की परीक्षा ली जा सकती है। इसलिए आज दिन भर ईमानदारी बनाए रखिएगा। लोग आज आपके इस व्यवहार से प्रसन्न होंगे और आप बधाई के पात्र बने रहेंगे। इससे आप दूसरों को प्रभावित भी करेंगे।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से कम बेहतर रहने वाला है। आज सिंह राशि वालों को सावधान रहना है। वाणी पर संयम रखना है और व्यर्थ की बहस से आपको बचना है। इससे मनमुटाव हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की आज सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए आज दिन भर आप परिवार की चिंताओं को लेकर भी परेशान रह सकते हैं।

कन्या राशि
आज सफलता आपकी परीक्षा लेगी। आज पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत से कार्य करने का दिन है। हिम्मत और जज्बा ही आज आपको सफलता दिलाने वाला है। आज मुश्किलें आएं तो उनसे घबराना नहीं है आज समझ लीजिएगा आपको आत्मविश्वास के साथ काम करना है सफलता आपके सामने ही खड़ी है।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है लेकिन आज आपको भी अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है। घर से बाहर जा रहे हैं तो खानपान का ध्यान रखिएगा। घर से बाहर का खाना आज आपके लिए शुभ नहीं है। इससे पेट के विकार हो सकते हैं। आज अगर कोई महत्वपूर्ण कार्य करने जा रहे हैं तो पॉजिटिव एनर्जी और आत्मविश्वास बेहद जरूरी है दोनों के सहयोग से सफलता जरूर मिलेगी।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से थोड़ा बेहतर है। आज आपके काम बनेंगे लेकिन किसी महत्वपूर्ण कार्य में बुजुर्गों की सलाह काम आ सकती है। इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले बुजुर्गों की सलाह जरूर ले लें। आज सेहत भी अच्छी बनी रहेगी अगर कोई पुरानी बीमारी से परेशान है तो उसमें भी आज आपको राहत मिलेगी।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज बेहद महत्वपूर्ण दिन है। आज आपके व्यक्तित्व पर आसपास के लोगों का असर पड़ने वाला है। इसलिए ऐसे व्यक्तियों से आज आपको दूरी बनाए रखनी है जो नेगेटिव एनर्जी वाले हैं। आज खुद को ऐसे लोगों से बचाकर रखना है, वरना यह नेगेटिव एनर्जी आपके व्यक्तित्व में प्रवेश कर जाएगी। आज खुश रहना है और इसके लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन थकान भरा रहने वाला है। आज कार्य की अधिकता रहेगी और दिन भर आप बिजी यानी व्यस्त बने रहेंगे। अगर आज किसी परीक्षा में बैठ रहे हैं तो निश्चिंत अच्छे परिणाम आने वाले हैं। आज आपकी वाणी आपके बिगड़े काम बना सकती है इसलिए वाणी को मधुर बनाए रखें। आज वाणी से दूसरों को प्रभावित करने का अवसर है आपके पास।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो आज सोच समझकर निवेश करना भविष्य के लिए फलदाई साबित होने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन मन स्थिर नहीं रहने और कार्य की अधिकता के चलते मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं। आज परिवार के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य थी खराब हो सकता है इसलिए परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज आप अपने व्यक्तित्व के बल पर दूसरों को प्रभावित करने वाले हैं। आज पारिवारिक माहौल भी बेहतर है दिन आज आपका खुशनुमा बिकने वाला है आज परिवार के लिए समय जरूर निकालिए गा अगर परिवार के साथ घूमने जाएं तो अच्छा रहेगा।

आज का पंचांग

शुक्रवार, 15 जून 2018
माह : ज्येष्ठ
पक्ष : शुक्ल पक्ष
तिथि : द्वितीया (18:09:40)
नक्षत्र : आद्रा (11:20:54)
विक्रम सम्वत : 2075 विरोधकृत
शक सम्वत : 1940 विलम्बी
युगाब्द : 5120
आयन : उत्तरायण
ऋतु : ग्रीष्म
योग : वृद्धि
सूर्योदय : 05:21
सूर्यास्त : 19:18
राहुकाल : 10:34 से 12:20