हरियाणा से हरिद्वार जल लेने जा रहे कावड़ियाें से भरा ट्रक यहां हाईवे पर पलट गया। इस दुर्घटना में 32 कावंड़ियें घायल हाे गए। सभी घायलाें काे उपचार के लिए आन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से गंभीर चाेटें देखते हुए चिकित्सकाें ने 12 काे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकाें ने दाे कावड़ियाें की हालत गंभीर हाेने की आशंका जताई है। सीएमआे बीएस साेढी का कहना है कि घायलाें काे प्राथमिक उपचार दे दिया गया हैं अब सभी तरह के खतराें की पड़ताल की जा रही है।