25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर में शाेरूम स्वामी की कार से टप्पेबाजाें ने उड़ाए 37 लाख, देंखे वीडियाे

सहारनपुर में पुलिस थाने के सामने टप्पेबाजाें ने दिया घटना काे अंजाम आचार संहिता में 37 लाख रुपये कैश लेकर चल रहा था शाेरूम स्वामी पलक झपकते ही टप्पेबाजाें ने कर दी घटना आैर हाेग गए फरार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 14 Mar 2019, 9:59 AM IST

saharanpur

टप्पेबाजी

सहानपुर। ट्प्पेबाजाें ने थाने के सामने एक काराेबारी की कार से 37 लाख रुपये उड़ा लिए। इस घटना काे टप्पेबाजाें ने पलक झपकते ही अंजाम दे डाला। बाद में पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा खंगाले लेकिन काेई सटीक सुराग हाथ नहीं लग सका। काराेबारी ने कुतुबशेर थाने में रिपाेर्ट दर्ज कराई है।

घटना बुधवार देर रात की है। चंडीगढ़ के रहने वाले व्यापारी रबिन फॉरच्यूनकर कार से सहारनपुर में कुतुबशेर थाने के सामने अपने एक मित्र की वर्कशॉप पर बैठे थे। रबिन का सहारनपुर में अंबाला राेड पर मारूति काराें का शाेरूम है। रबिन के ही अनुसार वह जैसे ही कार काे स्टार्ट करके चलने लगे ताे किसी ने शीशा खटखटाते हुए उन्हे इशारा करते हुए कहा कि गाड़ी के इंजिन से कूलेंट निकल रहा है। इस पर हैरानी से रबिन तुरंत कार से बाहर निकले आैर बॉनट खाेलकर देखने लगे कि आखिर नई कार से कूलेंट कैसे निकल सकता है? टप्पेबाजाें की टाईमिंग इतनी सटीक थी कि जैसे ही रबिन ने कार का बाेनट खाेला ताे टप्पेबाजाें ने अंदर कार में रखा रुपये साे भरा बैग उड़ा लिया।

इस घटना के बाद एसएसपी दिनेश कुमार (पी) भी माैके पर पहुंचे आैर पूरी घटना की जानाकरी ली। पुलिस काे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश देते हुए उन्हाेंने खुद भी व्यापारी से घटना के बारे में जानकारी ली। थाने के सामने हुई इस घटना से नगर के अन्य व्यापारी आैर आम जन भी हैरान है। गुरुवार सुबह तक इस घटना में पुलिस काे काेई सफलता नहीं मिल पाई थी।