10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी से अगवा नाबालिग लड़की की राजस्थान में हत्या के बाद यहां फेंका शव

सहारनपुर का एक युवक अपने ही गांव की नाबालिग लड़की काे बहला-फुसलाकर ले गया आैर फिर हत्या करके उसके शव काे राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।

3 min read
Google source verification
Girlfriend Killed by Lover

गर्लफ्रेंड की हत्या

सहारनपुर की एक नाबालिग लड़की की बहला-फुसलाकर अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात काे राजस्थान में अंजाम दिया गया। हत्याराेपी ने इस पूरी वारदात काे दुर्घटना का रूप देने के लिए लड़की के शव काे रेलवे ट्रैक पर रख दिया । राजस्थान पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की इस वारदात काे दुर्घटना समझा आैर लावारिश में शव काे दफना भी दिया। फिर इस पूरी घटना में एक एेसा माेड़ आया जिससे हत्याराेपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने जब इस हत्याराेपी से पूछताछ की ताे इसने जाे बताया वह बेहद चाैंका देना वाला था।

चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव घाटेड़ा के रहने वाले हकीम की बेटी अलीरा काे इसी गांव का रहने वाला दानिश 11 अप्रैल काे बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया था। लड़की के परिजनाें ने लड़के पर बेटी के अपहरण का आराेप लगाया आैर कहा कि उनकी 17 साल की बेटी काे गांव का ही लड़का बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। लड़की के परिजनाें ने आशंका जताई कि उनकी बेटी के साथ यह शातिर युवक काेई भी अनहाेनी घटना कर सकता है जिसकी गिरफ्तारी बेहद जरूरी है लेकिन चिलकाना पुलिस ने इस मामले काे उतनी गंभीरता से नहीं लिया जितना गंभीर यह मामला था। पुलिस की यही लापरवाही लड़की की जिंदगी पर भारी पड़ गई। अभी पुलिस लड़की की तलाश ही कर रही थी कि इस युवक ने निर्दयी ढंग से लड़की काे माैत के घाट उतार दिया आैर तलाश में जुटी पुलिस काे इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस काे घटना की भनक ना लगने का एक बड़ा कारण यह भी था कि लड़का इस लड़की काे सहारनपुर से काफी दूर राजस्थान ले गया था आैर राजस्थान में ही इस हत्या करने के बाद लड़की के शव काे रेलवे ट्रैक पर फेंका। राजस्थान पुलिस काे लड़की गर्दन कटी लाश मिली जिसकी काेई शिनाख्त नहीं हाे सकी। इस तरह पुलिस लड़की के शव काे लावारिश में दफन करा दिया। इधर लड़की के परिजन अपनी बेटी की लगातार तलाश कर रहे थे आैर बार-बार पुलिस की चाैखट पर दस्तक दे रहे थे। इसी बीच लड़का राजस्थान से सहारनपुर लाैट आया आैर अपने गांव में ही आकर रहने लगा। उधर राजस्थान पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू की ताे पता चला कि लड़की सहारनपुर के एक लड़के साथ राजस्थान में ही देखी गई थी। पुलिस जब उस स्थान पर पहुंची जहां सहारनपुर का लड़का रहता था ताे पता चला कि लड़का घटना के बाद से ही गायब है। यहीं से पुलिस काे शक हाे गया। पूछताछ करने पर पुलिस काे पता चला कि लड़का सहारनपुर का रहने वाला है ताे राजस्थान पुलिस ने सहारनपुर पुलिस से संपर्क किया। इधर सहारनपुर पुलिस पहले ही इस लड़की की तलाश कर रही थी। राजस्थान पुलिस की सहारनपुर पुलिस से बात हुई ताे पुलिस काे पूरी कहानी समझ आ गई आैर इससे पहले कि लड़का फरार हाेता पुलिस उसे थाने ले आई। थाने लाकर जब पुलिस ने इस युवक से सख्ती से पूछताछ की ताे लड़के ने पूरी कहानी बयां कर दी। इसने पुलिस काे बताया कि लड़की की हत्या करने के बाद उसने हत्या के केस काे दुर्घटना बनाने के लिए शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। हत्याराेपी लड़के के ये बयान सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। उधर जैसे ही इस घटना का पता लड़की के परिजनाें काे चला ताे उकने पैराें तले से भी जमीन खिसक गई बेटी की माैत की खबर सुनने के बाद से परिवार में दुःख पसर गया है। यह खुलासा हाेने के बाद सहारनपुर पुलिस की एक टीम राजस्थान के लिए रवाना हाे गई है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि अब शव के पंचनामें आैर पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट के अलावा शव के कपड़ाें के आधार पर मृतका की शिनाख्त की जाएगी।