scriptशनिवार आज शनि बदलेंगे अपनी चाल जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल | Aaj ka Rashifal 17 November 2018 Dainik Rashifal in hindi | Patrika News
सहारनपुर

शनिवार आज शनि बदलेंगे अपनी चाल जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल

Dainik Rashifal Daily जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 17 नवंबर का राशिफल आज शनि बदलेंगे अपनी चाल

सहारनपुरNov 17, 2018 / 01:37 am

shivmani tyagi

horoscope news

shani dev bhagwan

aaj ka Rashifal (आज का राशिफल) ज्‍योतिष विद्या के मुताबिक आज यानि 17 नवंबर काे बुध अपनी चाल बदल रहा है आैर चंद्रमा शनि की राशि में ही रहेगा। इसका असर सभी राशियाें पर पड़ेगा। खास बात यह है कि 17 नवंबर 2018 यानि आज शनिवार के दिन की शुरुआत एक अशुभ याेग के साथ हाे रही है। इसलिए दिन के पहले पहर में सभी राशि वालाें काे थाेड़ा सचेत रहने की हिदायत की जाती है। इस अशुभ याेग का नाम ”व्याघात” है आैर इस अशुभ याेग की वजह से अपने ही लाेग धाेखा देने वाले बन सकते हैं। अच्छी बात यह है कि दाेपहर तक ही इस अशुभ याेग का साया रहेगा। ज्याेतिष विद्या के ही अनुसार दाेपहर बाद ”हर्षण” नाम का शुभ याेग आ जाएगा। इस शुभ याेग के शुरु हाेने से कई राशियाें के लिए अच्छे याेग बनेंगे आैर दाेपहर बाद अन्य राशियाें की चिंताएँ भी कम हाे जाएंगी। चंद्रमा पूरे दिन शनि की राशि कुंभ में विराजमान रहेगा। सभी राशियाें वालाें के लिए अच्छी बात यह भी है कि शनिवार आज शनि अपनी टेढ़ी चाल बदलकर सीधा चलना शुरू कर देगा। शनिवार आज जाे बदलाव दिखाई दे रहे हैं वह मेष , वृषभ, सिंह, तुला, कन्या, धनु आैर कुंभ राशि वालाें के लिए शुभ हैं। अन्य राशि वालाें के लिए भी सामान्य लाभ के याेग बनेंगे। आईए जानते हैं आज शनिवारा काे क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे आैर कैसा रहने वाला है आज का दिन। बता रहे हैं प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी आैर आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ
आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal mesh Rashi
मेष राशि (Mesh Rashi) दिन लाभ का है। काेई भी कार्य आज करेंगें सफलता मिलेगी। वाणी में मधुरता बनाएं रखे। जीवनसाथी की बात सुनें बड़ाें का आशीर्वाद बनाए रखें। लाभ के याेग दिखाई दे रहे हैं लेकिन जल्दबाजी करने से बचें। किसी का बुरा अपने मन से आज ना साेचे आज जाे भी आप साेच रहे हैं उसे भगावन किसी भी समय सुन सकते हैं।
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi
वृषभ राशि (Vrish Rashi) भाग्य आज आपके साथ है। आप जाे चाहते हैं आज कर सकते हैं। आज अनाेखी उर्जा आपके साथ है। अभिमान नहीं करना है। वाहन चलाते समय सावधाी बरतनी है आैर जल्दबाजी करने से बचना है। आज परिवार का पूरा साथ आपकाे मिलने वाला है। व्यापारियाें के लिए दिन सामान्य लाभ वाला रहेगा।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi मिथुन राशि (Mithun Rashi) आज धैर्य जरूरी है। धैर्य खाेया ताे विवाद हाे सकते हैं। दाेस्ताें का साथ मिलेगा। जीवन साथी से बहस ना करें। सीनियर से कार्यभार बढ़ सकता है। नाैकरी पेशा लाेगाें काे हल्की परेशानी हाे सकती है। शाम काे अच्छा समाचार मिलने के याेग बन रहे हैं। पढ़ाई करने वालाें के लिए दिन अच्छा है।
आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) आज का दिन अच्छा है। सितारे आपके पक्ष में है। महत्वपूर्ण आैर अटके हुए कार्य पूर्ण हाेंगे। वाणी में मधुरता जरूरी है। सड़क पार करते समय सावधान रहें। किसी पर भी आंख मूंदकर भराेसा करने से बचें। पारिवारिक मसले आज काफी समय ले सकते हैं।
आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) प्रमाेश आैर अचानक धनलाभ के याेग दिखाई दे रहे हैं। स्वभाव में शांति जरूरी है। तुरंत रिएक्शन ठीक नहीं है। गुस्सा करने से बचना है। परिवार काे समय दें। काेई भी बड़ा निर्णय करने से पहले सलाह कर लें। बच्चाें से मन की बात करें।
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) आज रिश्तें आपके लिए महत्वपूर्ण है। आज काेई अपना आपसे नाराज हाे सकता है ताे प्रिय से नजदीकियां बढ़ेंगी। आज यात्रा के याेग भी राशि में दिखाई दे रहे हैं। संयम बनाए रखें। किसी की भी चुगली करने से बचें। दूसराें का सम्मान करें।
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) मन चंचल रहेगा। समय आपके साथ है। अच्छे कार्य हाेंगे जाे धन लाभ का स्रेत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में हालात सामान्य हाेंगे। पुरानी चिंताआें से मुक्ति मिलेगी आैर शारीरिक रूप से भी आज खुद काे स्वस्थ महसूस करेंगे।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) आज लाेग आपके स्वभाव से खुश दिखाई देंगे। लाभ के याेग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं। मन की शांति बेहद जरूरी है। आपका मन एक जगह नहीं टिक रहा है। मन काे काबू कीजिए आज भगवान गणेश की आप पर विशेष कृपा है लेकिन लालच नहीं करना है।
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) आज शनि भगवान का आशीर्वाद आपके साथ है। काेई बड़ा काम भी आज आसानी कर पाएंगे। जिन कार्याें काे कल तक आप अपने लिए बड़ा मान रहे थे वह आज छाेटे लगने लगेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी लेकिन अभिमान से दूर रहें। आपने जब-जब अभिमान किया नुकसान उठाया है।
आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) कमीशन बाजार से जुड़े लाेगाें के लिए आज का दिन अवसर की तरह है। आज अच्छे काम बनेंगे आैर धन लाभ हाेगा। आज अचल संपति में निवेश भी कर सकते हैं। जीवनसाथी से मन की बाते करें। दूसराें का सम्मान करनें अपने विचार उन पर ना थाेंपे। आज भगनवा श्री राम का स्मरण करें।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) पैसाें के लेनदेन में सावधानी बरतें। उधार देने से बचें। आज भाग्य आपके साथ हैं इसलिए महत्वपूर्ण कार्याें पर ध्यान दें। उन कार्याें में समय ना गवाएं जाे कल भी हाे सकते हैं। दूसराें का सम्मान कीजिए आैर जीवन साथी से मन की बात कीजिए। आज नाैकरी में भी प्रमाेशन के याेग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) आज करीबी लाेगाें से मनमाफिक काम नहीं हाे पाएंगे। इससे परेशान ना हाें। पढ़ाई करने वालाें के लिए दिन सामान्य है व्यपारियाें के लिए भी सामान्य लाभ के याेग दिखाई दे रहे हैं। आज थाेड़ा सावधानी जरूरी है। सड़क पार करते समय आैर वाहन चलाते समय सचेत रहें।

Home / Saharanpur / शनिवार आज शनि बदलेंगे अपनी चाल जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो