script

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 19 दिसंबर का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Dec 19, 2018 01:09:31 am

Submitted by:

shivmani tyagi

19 दिसबंर का सभी राशियाें का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे आैर कैसा रहने वाला है आज आपका दिन

saharanpur

rashifal 18 march 2019

आज का राशिफल मेष राशि | aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज मानसिक रूप से आप शांति महसूस करेंगे। पिछले दिनों से जिन समस्याओं से आप घिरे हुए हैं उनमें आज कमी आएगी। माता पिता का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है लेकिन बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आज लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं लेकिन किसी से भी आपको विवाद नहीं करना है।
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य बीतेगा लेकिन आज मिश्रित भाव आपके भाव आपके रहेंगे। आज पल भर में आपको गुस्सा आ सकता है तो अगले ही पल आप शांत भी हो जाएंगे। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी शामिल होने का मौका आपको मिलेगा। आज यात्रा आपकी राशि में दिखाई दे रही है लेकिन रफ्तार से आपको बचना है। ध्यान रहे आज किसी से भी उधार पैसा लेने से बचें। पैसे का लेनदेन करते समय भी सावधानी बरतें।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है लेकिन आज आपका मन चंचल बना रहेगा। कार्य क्षेत्रों में कठिनाइयां आपको उठानी पड़ सकती हैं। सामान्य कार्यों के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। इसलिए ध्यान रखें। अगर पहले से दवाइयां ले रहे हैं तो नियमित रूप से दवाइयां लेते रहें। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे,
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन आज ट्रांसफर के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आपका कार्यक्षेत्र भी आज बदल सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य पर मौसम का असर पड़ सकता है। इसलिए परिवार के बुजुर्ग सदस्यों का ध्यान रखें। आज किसी से भी नफरत आपको नहीं करनी चाहिए और सीनियर से विवाद करने से भी आज आपको बचना चाहिए। आज कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले जीवनसाथी से सलाह कर लें।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। दोपहर बाद कुछ परेशानियां सामान्य कार्यों में आपको उठानी पड़ सकती हैं। आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और सभी कार्य पूर्ण कर लेंगे लेकिन अति उत्साह से आज आपको बचना चाहिए। अति उत्साह ठीक नहीं है। जल्दबाजी में किए गए निर्णय नुकसानदायक हो सकते हैं। कारोबार में लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो सामान्य लाभ आज आपको मिलने वाला है।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज सीनियर से आपको बना कर चलना चाहिए। आज छाेटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकते हैं। सीनियर से बहस करने से आपको बचना है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज कुछ कठिनाइयां भी आपको उठानी पड़ सकती हैं। दोपहर बाद आपको ऐसे समाचार मिल सकते हैं जिनसे आप का मन दुखी हो सकता है लेकिन अच्छी बात यह है कि आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों का मनन चंचल बना रहेगा। आज छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है। आज राजनीति के लिए अच्छे याेग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आजाद बेहतर ढंग से पूर्ण करेंगे और खुद पर गर्व भी महसूस करेंगे। आज खर्च की आशंका आपकी राशि में दिखाई दे रही है। इसलिए खर्च करते समय थोड़ा सावधानी बरतें।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। सुबह सामान्य ढंग से दिन की शुरुआत होगी लेकिन दोपहर बाद कार्यों में तेजी आएगी। आज बातचीत में आपको संतुलन बना कर रखना चाहिए। शब्दों का ध्यान रखना चाहिए नौकरी अगर आप करते हैं तो अफसरों से बना कर रखें। आज कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी उठानी पड़ सकती हैं।
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आज जीवनसाथी से
मतभेद होने की आशंकाएं आपके साथ दिखाई दे रही हैं। इसलिए किसी भी तरह की बहस करने से आपको बचना है। बुजुर्गों का आशीर्वाद बना कर रखें आज बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपके सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। आज अचानक कुछ ऐसे कार्य को करने पड़ सकते हैं जिनके लिए आप पहले से तैयार नहीं होंगे इससे आपकी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन खर्च की आशंका है साथ लेकर आया है। आज अचानक खर्च आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज किसी से भी ईर्ष्या आपको नहीं करनी है। आज पैसा उधार देने से बचें आज दी गई उधर रकम लंबे समय तक वापस लौटने की योग दिखाई नहीं दे रहे हैं। आज यात्रा करते समय सावधानी बरतनी की आवश्यकता है। सड़क पार करते समय भी सचेत रहें।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज खानपान में कुंभ राशि वालों का मन लगेगा लेकिन बाहर का खाना आज आपके लिए उचित नहीं है। इससे पेट के विकार हो सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज प्रमोशन के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज सामान्य लाभ के योग भी आपकी राशि में बन रहे हैं। इसलिए लालच से दूर रहें और अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करें।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य है आज घर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है लेकिन आपको अधिक मेहनत आज सामान्य कार्य में करनी पड़ सकती है। इससे आप शारीरिक रूप से खुद को थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आज घर की मरम्मत में खर्च बढ़ सकता है। मित्रों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है कोई भी बड़ा निर्णय करने से पहले पिता या जीवनसाथी से सलाह कर लें।

ट्रेंडिंग वीडियो