30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

21 सितंबर का दिन कुंभ राशि वालाें के लिए लाया है प्रमाेशन के याेग, जानिए आज का राशिफल

Highlights शनिवार काे बन रहे हैं धन लाभ के याेग किसी से भी नहीं करना है विवाद मधुर वाणी से बनने वाले हैं काम
less than 1 minute read
Google source verification
कुंभ राशि : 9 से 15 सितंबर तक खुलने वाली है किस्मत, बनने लगेंगे रूके कार्य, देखें अपना राशिफल

कुंभ राशि : 9 से 15 सितंबर तक खुलने वाली है किस्मत, बनने लगेंगे रूके कार्य, देखें अपना राशिफल

21 सितंबर शनिवार का कुंभ राशि का राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर बीतने वाला है। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए सामान्य योग बने हुए हैं। कार्यों के प्रति सचेत रहना है। जो लोग राजनीति में हैं उन्हें आज आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। महिलाओं के लिए दिन अच्छा है। सम्मान मिलेगा प्रेम मिलेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज किसी से भी आपको विवाद नहीं करना चाहिए। आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। शाम के समय शनिदेव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक दान करें। ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। जब तक बहुत अधिक आवश्यकता ना हो पैसा उधार देने से आज आपको बचना है। वाहन चलाते समय भी थोड़ी सी सावधानी आपको रखने की सलाह दी जाती है। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। पिछले कुछ दिनों से अगर आप किसी बीमारी या कष्ट से परेशान हैं तो उसमें भी कमी आएगी। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। परिवार जनों का साथ आपको प्राप्त हो रहा है लेकिन अपने ही कुछ लोग आपसे छल करने की भी कोशिश कर सकते हैं। ब्राह्मण को अपने हाथों से भोजन कराएं ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा या फिर मछलियाें काे अपने हाथों से भाेजन दें।

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग