scriptमेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल | aaj ka rashifal 28 july 2020 | Patrika News

मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Jul 28, 2020 09:13:50 am

Submitted by:

shivmani tyagi

aaj ka rashifal जानिए मंगलवार आज क्या कहते हैं मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि वालों के सितारे

21 July 2020 Ka Rashifal Horoscope Today Tuesday Horoscope

21 July 2020 Ka Rashifal Horoscope Today Tuesday Horoscope

aaj ka rashifal 28 july 2020 मंगलवार आज विशाखा नक्षत्र है और शुभ योग बन रहा है। चंद्रमा तुला राशि वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे ? चंद्र राशिफल से सभी राशियों का मंगलवार आज का भविष्यफल बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी व आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ
मेष राशि मंगलवार आज समय अच्छा है। दाेपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। संतान की ओर से चली आ रही चिंताओं में कमी आएगी। कारोबारियों और व्यापारियाें की राशि में लाभ के याेग हैं। बहस करने से बचें जल्द बाजी में निर्णय करने से भी बचें।
वृष राशि दिनभर थोड़ो से उतार-चढ़ाव रहने वाले हैं। दैनिक कार्यों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं लेकिन इससे परेशान हाेने की जरूरत नहीं है। समय लगेगा लेकिन कार्य संपन्न हाे जाएंगे। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए अपने कार्यों पर ध्याान दें। रुके हुए कार्यों काे पूरा करें।
मिथुन राशि आपका आज का भाग्य कहता है कि बदलाव का समय है। आपकी पुरानी चली आ रही समस्याओं का समाधान हाेगा। भावुक होना उचित नहीं है। समय का प्रबंधन जरूरी है। किसी भी अंजान व्यक्ति पर विश्वास करने से बचना हाेगा।
कर्क राशि मंगलवार का दिन कर्क राशि वालों के अच्छे योग लेकर आया है। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी आर रुके हुए कार्य भी पूर्ण हाेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा सा सचेत रहने का समय है। अपने कार्यों के प्रति सचेत रहें।
सिंह राशि आज का दिन मेहनत का दिन है। भाग्य का साथ मिल रहा है। आपकी राशि में आज कर्म प्रधान है। आज सिंह राशि वालों की राशि में भवन और वाहन सुख के योग भी बने हुए हैं। कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो आज का दिन उत्तम है।
कन्या राशि मंगलवार आज थोड़ी चिंताओं में आप घिर सकते हैं। ऐसे में परेशान हाेने से बचना है। समय सब ठीक कर देता है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्ध हाेगी। मंगलवार आज आपका कानूनी पक्ष मजबूत है। न्यायाल संबंधी फैसले आपके पक्ष में आने वाले हैं। ध्यान रहे किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना है।
तुला राशि दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। अच्छे-बुरे समाचार प्राप्त होंगे। दाेपहर बाद दिन समान्य बीतेगा। मित्रों के सहयोग से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। गाय काे अपने हाथों से राेटी खिलाएं। व्यापारी और कारोबारियों के लिए समय अच्छा है।
वृश्चिक राशि मंगलवार आज वृश्चिक राशि वालों को चिंताओं से बचना जरूरी है। आज खुश रहें। बहस करने से बचना है। नकारात्मक विचारों से भी दूर रहना की काेशिश करनी हाेगी। आज जैसा आप साेचेंगे वैसा होते रहने के याेग बने हुए हैं। वाणी में मधुरता बनाकर रखें इससे आप दूसरों काे प्रभावित कर लेंगे।
धनु राशि समय उत्तम है आपके अनुरूप है। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए अवसर हैं। मानसिक रूप से आज धनु राशि वाले खुद काे हल्का महसूस करेंगे। पुरानी चली आ रही समस्याओं का समाधान हाेगा। किसी भी अजनबदी व्यक्ति पर भराेसा उचित नहीं हाेगा।

मकर राशि मंगलवार आज प्रबंधन आपके लिए जरूरी है। इधर-उधर बैठकर समय गंवाने से अच्छा है अपने कार्यों को पूरा करें। खर्च करते समय थोड़ा सचेत रहें। खर्च की अधिकता दिखाई दे रही है। कारोबारियों के लिए उत्तम समय है।
कुंभ राशि मंगलवार आज खुद का अकलन कीजिए। आप जितना कर रहे हैं उससे बेहतर करने की क्षमता आपके पास है। सच्चाई के साथ रहिए आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। खर्च की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं। मंगलवार आज पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिल रहा है। वाहन चलाते समय सचेत रहें।
मीन राशि मंगलवार आज मीन राशि वालों को गुस्से नहीं करना है। गुस्सा आपके व्यक्तित्व के लिए नुकसानदायक है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा और बहस करने से बचना है। दाेपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त हाेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो