scriptAaj Ka Rashifal : जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा होगा आज का दिन | Aaj ka rashifal in hindi 16 june 2018 | Patrika News
सहारनपुर

Aaj Ka Rashifal : जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा होगा आज का दिन

Today Horoscope : कैसा रहने वाले आज का दिन बता रहे हैं, किस राशि के जातक की खुलेगी किस्मत किसको रहना होगा सावधान

सहारनपुरJun 16, 2018 / 01:05 pm

lokesh verma

Rashifal

आज ये दो राशि वाले जातक रहे सावधान, हो सकते हैं हादसे का शिकार, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य रहने वाला है, लेकिन आर्थिक बोझ आज बढ़ सकते हैं। इसलिए कुछ भी खरीदते समय और पैसा खर्च करते समय ध्यान रखिएगा। आज वाणी को भी मधुर रखना है। बेवजह की बहस में नहीं पड़ना है। इससे आपको नुकसान हो सकता है। अच्छी बात यह है कि आज परिवार और कार्य क्षेत्र में माहौल बेहतर रहेगा और लोग आपसे खुश रहेंगे।
वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज आपको सावधानी बरतनी है अपने स्वास्थ्य के प्रति। आज स्वास्थ्य खराब होने की आशंका दिनभर बनी रहेगी। इसलिए घर से बाहर खाते समय ध्यान रखिएगा कि आज आपके स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ सकता है और आज आप पर आर्थिक बोझ भी बढ़ सकता है। अगर आप यात्रा की योजना बना रहे हैं तो यात्रा से आज बचने की आवश्यकता है। जब तक बहुत जरूरी ना हो तब तक यात्रा करने से बचें।
मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए दिन आज असामान्य है। आज धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने के योग बन रहे हैं। घर पर भी कोई धार्मिक आयोजन आज करा सकते हैं। आज अच्छा व्यवहार केवल आपको ही नहीं, बल्कि सामने वाले को भी खुश रखेगा। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आज खराब हो सकता है। इसलिए सावधानी रखें और परिवार के जनों को भी इसके लिए सूचित कर दें।
कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से बेहतर है। आज आपको कुछ शुभ समाचार दोपहर बाद तक मिल सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में भी प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आपके जो आय के स्रोत हैं आज उनमें भी बढ़ोतरी होगी और आर्थिक समस्याओं का भी समाधान होगा। अगर पिछले कुछ दिनों से कोई नया कार्य करने की सोच रहे हैं तो आज इसके लिए बेहतर दिन है।
सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी जो पुराने कार्य रुके हुए हैं आज मैं पूरा कर सकते हैं। आज आपको आत्मविश्वास के साथ हर कार्य को करना है। आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्य में आज आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर कोई नौकरी तलाश रहे हैं या बदलने की योजना बना रहे हैं तो आज अच्छे समाचार मिल सकते हैं।
कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से थोड़ा बेहतर रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज दिन भर आपको अच्छे समाचार मिलते रहेंगे। परिवार में किसी वरिष्ठ जन से भी आज आपको सहायता मिलेगी अगर नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो आज समय अनुकूल है और जमीन संबंधी मामलों में भी आज आपके लिए समय बेहतर है।
तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज दिन सावधानी बरतने वाला है। आज आपको पानी से दूर रहना है। तालाब से दूर रहना है। आज विरोधी आपका नुकसान करने की कोशिश करेंगे। इसलिए आपको सावधानी बरतनी है आज आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है। बेवजह की यात्रा और बेवजह की बहस से आज आपको बचना है।
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज आपको थोड़ा सावधान भी रहना होगा। घर से बाहर खाते समय यह ध्यान रखना है कि आज पेट संबंधी विकार हो सकते हैं। इसलिए जो भी खाएं सावधानीपूर्वक और कम ही खाएं। आज परिवार के किसी प्रिय व्यक्ति का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। जब तक बहुत जरूरी ना हो यात्रा करने से बचें आज वाहन दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई।
धनु राशि

आज घर से बाहर दिन सामान्य रहने वाला है, लेकिन परिवार में किसी सदस्य के साथ अनबन हो सकती है। इससे से बचने के लिए अपना व्यवहार मधुर रखिएगा और बेवजह की बहस करने से बचिएगा। आज आपके स्वभाव में कम बोलना और गंभीर रहना शामिल है। परिवार के सदस्यों के साथ घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं इससे हालात सामान्य रहेंगे और खुशी मय माहौल बनेगा।
मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज दिन सामान्य है। आज आपको बड़े कार्यों के ऑफर आ सकते हैं लेकिन कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले परिवार के वरिष्ठ जनों का आज आपको निर्देशन बहुत जरूरी है। इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले परिवार के वरिष्ठ जनों से बात जरूर कर लें उनकी सलाह जरूर ले लें। आपका व्यक्तित्व रचनात्मक है आज अपनी रचनात्मक क्षमता का परिचय देने का सही समय है आज पुराने दोस्त मिल सकते हैं और दिन भर की थकान को यह पुराने दोस्त छू मंतर कर देंगे।
कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज आप थोड़े जिद्दी भी हो सकते हैं लेकिन आपको इससे बचना है। ऐसा करने से आपके व्यक्तित्व पर थोड़ा बुरा असर पड़ सकता है। अगर आप छात्र हैं तो परीक्षा में सफलता मिलने वाली है। आज आपका जेब खर्च बढ़ सकता है इसलिए ऐसी वस्तुओं को खरीदने से बचें जिन की बहुत ज्यादा आवश्यकता है अभी नहीं है।
मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज आपका व्यक्तित्व दूसरों को प्रभावित करने वाला है। आज एकाग्रता आपके साथ रहेगी और मन इधर-उधर नहीं भटकेगा परिवार के जनों से भी आज आपको अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आज माहौल परिवार में भी अच्छा रहने वाला है परिवार के के साथ समय बताना भी अच्छा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो