scriptआज इन पांच राशि वालाें काे वाहन चलाते समय रहना हाेगा सावधान, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे | Aaj ka Rashifal in Hindi 2 october 2018 | Patrika News

आज इन पांच राशि वालाें काे वाहन चलाते समय रहना हाेगा सावधान, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

locationसहारनपुरPublished: Oct 02, 2018 08:55:52 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Today Horoscope चंद्र राशि के मुताबिक जानिए भविष्य, यहं आपकाे मिलेगा सभी राशियाें का राशिफल

horoscope news

rashifal

aaj ka Rashifal (आज का राशिफल)
आइए जानते हैं चंद्र राशि के मुताबिक कैसा रहने वाला है सभी राशियों का आज का दिन और क्या कहते हैं भाग्य के सितारे। चंद्र राशिफल के मुताबिक भविष्यफल बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी
आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi
मेष राशि (Mesh Rashi) मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है लेकिन आज मन में उथल-पुथल मची रहेगी दिनभर आपका मन चंचल बना रहेगा। आज नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें और किसी भी तरह की बहस में पड़ने से बचे। आज आपको किसी भी व्यक्ति से बहस नहीं करनी है। मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है लेकिन कार्य क्षेत्र में आज बेहतर परिणाम मिलने के योग आपके लिए बने हुए हैं। आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों को समय दें। कुछ नकारात्मक विचार आपके मन में आज प्रवेश कर सकते हैं, इसलिए कोई भी सूचना मिलने पर पूर्वाग्रह से ग्रसित ना हों सूचनाओं को पुष्ट कर लें।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) मिथुन राशि वालों के लिए आज का राशिफल सामान्य है लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा। पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है। परिवार को समय दें। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज बेहतर परिणाम के याेग आपके लिए बने हुए हैं। आज किसी से भी ईर्ष्या आपको नहीं करनी है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) कर्क राशि वालों को आज गुस्से से बचना है, बहस नहीं करनी है। आलस आज आप पर हावी रहेगा लेकिन आलस से दूर रहकर मेहनत से अपना कार्य कीजिएगा। कर्म ही प्रधान है आज बेकार के मामलों में आपको बहस करने की आवश्यकता नहीं है। जिन मुद्दों से आपका सीधा लेना देना नहीं है उनमें बहस करने से बचें। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज बड़ों का आशीर्वाद बनाए रखिए परिवार के बुजुर्गों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। आज सड़क पार करते समय सावधानी बरतें कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य बीतेगा। मित्रों का भी भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। आज किसी गरीब व्यक्ति की सहायता करना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सचेत रहने का है। आज आपको सावधान रहना होगा। आज मित्रों या करीबियों के साथ मिलकर आप कोई ऐसा कार्य कर सकते हैं जिससे आपके लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी। इसलिए कोई भी कार्य करते समय सावधान रहिएगा सचेत रहिएगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आज आपको सजग रहना होगा। खाने-पीने की वस्तुओं का ध्यान रखें। आज बाहरी भोजन आपके लिए पेट के विकारों का कारण बन सकता है।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) तुला राशि वालों के लिए भी आज सावधानी जरूरी है। आज अप्रिय घटनाएं आपके साथ घट सकती हैं। इसलिए ध्यान से वाहन चलाइएगा, ध्यान से ही सड़क पार करिएगा। कोई ऐसा कार्य आज आपको नहीं करना है जिससे दूसराें को मन को ठेस पहुंचती हो। आज जितना सम्मान दूसरों का करेंगे उतना ही सम्मान आपको भी मिलने वाला है। आज वाणी में मधुरता बनाए रखिए।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज अध्ययन में आपका मन लगेगा। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज अध्ययन कीजिए। वाहन चलाते समय थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। अनावश्यक यात्राएं डाल दें। आलस आज आप को घेरने की कोशिश करेगा। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम आज आपको मिलने वाला है।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आज कार्य की अधिकता रहेगी। आज दैनिक कार्यों में दिन भर आप व्यस्त रहेंगे। बावजूद इसके शारीरिक थकान नहीं रहेगी। आज नया जोश नई उर्जा आपको सभी कार्य पूर्ण कर लेने की हिम्मत देगी। आज की गई मेहनत का फल आपको भविष्य में भी मिलने वाला है।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज भाग्य मकर राशि वालों के साथ है। आज परिवार को समय दें। इससे पारिवारिक माहौल बेहतर होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको आज थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। अगर आप घर से बाहर भोजन कर रहे हैं तो ध्यान रखिएगा सतर्क रहिएगा। आज मछलियों को अपने हाथ से खाना देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है, लेकिन आज पिता के साथ आपके विचार नहीं मिलेंगे। इसलिए छोटी बात पर भी बहस आपको नहीं करनी है। बहस करने से बचना है। आज जो भी बोलें नापतोल कर ही बोलें। कोई ऐसी बात करने से बचे जिससे दूसरों को ठेस पहुंचती हो। आज वाणी में मधुरता बनाए रखिएगा। आज किसी गरीब व्यक्ति की सहायता करना आपके लिए लाभदायक है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन तनाव आप पर हावी होने की कोशिश करेगा आज मित्रों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। परिवार को समय में मित्रों के साथ बातचीत करें तुलसी को पानी देना आज आपके लिए लाभदायक है। आज उन मुद्दों पर सोचने की आवश्यकता नहीं है जिनका आपके जीवन पर सीधे तौर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो