scriptAaj Ka Rashifal : जानिए कैसा रहने वाला है सप्ताह का पहला दिन आैर क्या कहते हैं आपके सितारे | Aaj ka rashifal in hindi 23 july 2018 | Patrika News
सहारनपुर

Aaj Ka Rashifal : जानिए कैसा रहने वाला है सप्ताह का पहला दिन आैर क्या कहते हैं आपके सितारे

23 July 2018 Today Horoscope : जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे हो कैसा रहने वाला है सप्ताह का पहला दिन , किसे होगा धन लाभ किसे रखनी होगी सावधानी
 

सहारनपुरJul 23, 2018 / 02:50 pm

shivmani tyagi

saharanpur news

rashifal

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज कार्य की अधिकता रहेगी लेकिन कार्यों के मुताबिक सफलता आपको फल नहीं मिलेगा। इससे आपका मन परेशान हो सकता है। आज परिवार में भी छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकते हैं। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। आज मन को शांत करने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए भी दिन आज सामान्य से कम बेहतर रहने वाला है आज आपको अपने व्यवहार में मधुरता रखनी होगी आज कोर्ट कचहरी के कार्यों से आप को दूर रहना है। आज कानूनी पचड़े आपके पक्ष में नहीं हैं। आज सामाजिक कार्य में भी आप भागीदारी कर सकते हैं। ध्यान रहे आज किसी की आलोचना करना आपके लिए सही नहीं है। आज मन प्रसन्न रखने के लिए दूसरों की आलोचना से बचना होगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है। आज पुराने रुके हुए कार्यों में तेजी के योग बन रहे हैं। आज कोई नया कार्य अगर आप शुरू करना चाहते हैं तो आज उसे कर सकते हैं। आज मित्रों से आपको सहयोग मिलने वाला है। दोपहर बाद आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज परिवार के साथ समय जरूर दीजिएगा परिवार के सदस्यों से बातचीत करना आज उचित रहेगा इससे रिश्ता और मजबूत होंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी खबर मिलेगी और आज जीवनसाथी भी आप के पक्ष में है आज जीवनसाथी से मन की बात करना अच्छा रहेगा इसे संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज दिन बेहद अच्छा है। आज कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। आज नौकरी में प्रमोशन के योग आपके लिए बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए आज व्यापार में भी प्रगति होगी लाभ के योग बन रहे हैं। आज समझ लीजिए भाग्य आपके साथ है। आप जो भी आज कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी, लेकिन ध्यान रहे आज आपको किसी के विरोध में नहीं खड़ा होना है दूसरों की आलोचना से आपको बचना है।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज किसी बुजुर्ग की ओर से आपको लाभ मिलने वाला है। आज आय के स्रोत आपके बढ़ेंगे और परिवार का माहौल आज अच्छा होगा। आज आपको भी प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज अधिकारी वर्ग आपसे खुश हैं। अपने कार्य के बल पर आज आपको सफलता मिलने वाली है। ध्यान रहे आज उदास मत होइएगा प्रसन्न व्यवहार रखिएगा सफलता मिलेगी।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन एक अवसर की तरह है। यह दिन आज निकल गया तो कल नहीं आने वाला है। आज आपको दूसरों पर निर्भर नहीं रहना है। अपने आप कदम आगे बढ़ाना है। अपनी शक्तियों को पहचानना है और जो भी कार्य आप करने जा रहे हैं अपने बल पर उसको पूरा करना है। आज की सफलता आप की लगन और मेहनत पर आधारित है मेहनत कीजिएगा सफलता जरूर मिलेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज जीवनसाथी से आपको मन की बातें करनी है। जीवन साथी से कुछ छुपा कर आज नहीं चलना है। जीवनसाथी के सहयोग से आज आपको सारी सफलताएं मिलने वाली हैं। जान लीजिए आज आपका कोई कार्य रुकने वाला नहीं है लेकिन आपको द्वेष भावना से आज दूर रहना है और व्यवहार में सरलता बनाए रखनी है। पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ कार्य करते रहिए सफलता मिलेगी।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है। आज आप कार्यों की अधिकता होने के बावजूद दिनभर अपने अंदर अनोखी ऊर्जा महसूस करेंगे। आज पारिवारिक माहौल बदलने वाला है। बेहद अच्छा होने वाला है इससे आपको खुशी मिलेगी और आज मित्रों के साथ में आप किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं जिससे आप आनंदित हो जाएंगे।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है अगर आप पिछले कई दिनों से नया वाहन लेने की योजना बना रहे हैं तो आज समझ लीजिए आप को वाहन मिलेगा। आज कपड़ों की खरीदारी आप कर सकते हैं। आज मित्रों के साथ समय बिताएंगे। आज किसी अनजान व्यक्ति के प्रति आपका स्नेह अचानक बढ़ सकता है प्रेम की अनुभूति आप कर सकते हैं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है। आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं अचानक आज आपको धन लाभ हो सकता है। आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के योग भी आपके लिए बन रहे हैं। आज धार्मिक यात्रा पर आप जा सकते हैं। आज बड़ों का सम्मान करिएगा बड़ों के आशीर्वाद से आज आपके सारे काम बनते चले जाएंगे।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है। आज जीवन साथी के साथ आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आज सामाजिक स्तर पर भी आप को सम्मान मिलेगा और परिवार के सदस्यों को आज जरूर समय दीजिएगा परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं इससे परिवार का माहौल और बेहतर हो जाएगा।।

Home / Saharanpur / Aaj Ka Rashifal : जानिए कैसा रहने वाला है सप्ताह का पहला दिन आैर क्या कहते हैं आपके सितारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो