scriptAaj Ka Dainik Rashifal 28 August 2018 : पढ़िए राशिफल आैर जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे | Aaj ka rashifal in hindi 28 august 2018 | Patrika News
सहारनपुर

Aaj Ka Dainik Rashifal 28 August 2018 : पढ़िए राशिफल आैर जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

Aaj ka Rashifal 28-august-2018, Arise, मेष राशि, Taurus, व्रषभ राशि, Gemini, मिथुन राशि, Cancer, कर्क राशि, Leo, सिंह राशि, Virgo, कन्या राशि, Libra, तुला राशि, Scorpio, वृश्चिक राशि, Sagittarius, धनु राशि, Capricornus, मकर राशि, Aquarius,कुंभ राशि, Pisces, मीन राशि

सहारनपुरAug 28, 2018 / 01:24 pm

shivmani tyagi

daily horoscope in hindi 9 june 2018

daily horoscope in hindi 9 june 2018

मेष राशि (aries)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। अगर आप पढ़ाई करते हैं छात्र हैं, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज अध्ययन में ध्यान लगाएं। आज की गई मेहनत भविष्य में आपके काम आने वाली है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो कार्य क्षेत्र में आज विस्तार हाेने के याेग हैं। सहकर्मी आपसे खुश दिखाई देंगे और अच्छे समाचार भी आपको मिलने के योग बने हुए हैं। मेष राशि वालों को आज बड़ों का आशीर्वाद बनाए रखना होगा। आज बुजुर्गों की सेवा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज किसी कुत्ते को अपने हाथों से रोटी खिलाएं। आज व्यवहार में सरलता बनाए रखें।
वृष राशि (Taurus)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। अगर आज कोई नया कार्य शुरू करने की योजना आपने बना रखी है तो आज उसके लिए उत्तम दिन है। अगर आप व्यापारी हैं तो आज व्यापार में विस्तार कर सकते हैं। अगर आप नौकरीपेशा है तो कार्य क्षेत्र में विस्तार होने के योग आपके लिए बने हुए हैं। आज अचानक यात्रा यात्रा करनी पड़ सकती हैं, लेकिन इन यात्राओं से थकान आपको होगी। ज्यादा लाभ यात्रा से आज होने वाला नहीं है। आज किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है परिवार को समय दें और मन को शांत करने के लिए अच्छा संगीत सुने।
मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज मिथुन राशि वाले कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना सकते हैं। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो उसके लिए प्रयास कर सकते हैं। आज नौकरीपेशा लोगों को अच्छे समाचार मिलने के योग बने हुए हैं। आज अचानक धन लाभ भी आपको हो सकता है। किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी। आज किसी पेड़ को अपने हाथों से पानी दें और स्वभाव में धैर्य बनाए रखें। आज जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय फलदाई नहीं होगा
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज कर्क राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंकाएं आपके लिए बनी हुई हैं। जब घर से बाहर हाें तो भोजन का ध्यान रखें। आज बाहर की वस्तुएं खाने से या भोजन की अधिकता से पेट के विकार होने की आशंका बनी हुई है। आज खर्च की आशंकाएं भी आपके लिए बनी हुई हैं। इसलिए खरीदारी करते समय सावधान रहें और उन वस्तुओं की खरीददारी करने से बचें जिनकी आपको अभी आवश्यकता नहीं है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ आ सकती है
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन आज आपको सचेत रहना है, सावधान रहना है। आज कोई भी दस्तावेज हस्ताक्षर करते समय सतर्क रहिएगा। बिना पढ़े किसी भी महत्वपूर्ण कागज पर आज आपको हस्ताक्षर नहीं करने हैं। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपका थोड़ा सा सचेत रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है आपके लिए बनी हुई है। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति से आप का मतभेद हो सकता है। इसलिए अपने स्वभाव में सरलता रखें बुजुर्गों का सम्मान करें और बहस करने से बचें। जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग मिलने वाला है। आज परिवार को समय दें।
कन्या राशि (Vigro)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज कन्या राशि वाले दिन भर परेशान रहेंगे चिंताओं में घिरे रहेंगे। आज आपके सामान्य कार्य भी देरी से होंगे। कार्यों में अड़चनें अचानक आती रहेंगी लेकिन इसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है आज समस्याएं तो आएंगी लेकिन समाधान भी उनके साथ ही होगा। इसलिए मेहनत करते रहे लगन से ध्यान से अपने कार्यों को करें, सफलता मिलेगी। आज मछलियों को अपने हाथ से खाना खिलाना आपके लिए शुभ है। आज किसी दूसरे व्यक्ति की आलोचना करना उचित नहीं है। अपने राज भी आज जीवनसाथी के अलावा किसी को बताना ठीक नहीं रहेगा
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज जीवनसाथी से भरपूर सहयोग भरपूर प्यार आपको मिलने वाला है। आज जीवन साथी के साथ घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। परिवार में भाई का सहयोग आपको आज मिलने वाला है। परिवार के सभी सदस्य आज आपसे खुश हैं। इसलिए आज परिवार को समय दें। बच्चों से बात करने का समय है। आज बच्चों से उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने की कोशिश करें। इससे आप उन्हें अच्छी सलाह दे सकेंगे। आज क्रोध पर आपको काबू रखना होगा क्रोध आज आपका दुश्मन हैं क्रोध में लिए गए निर्णय नुकसान करा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर है। आज का दिन आपके लिए किसी अवसर से कम नहीं है। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आज आपके लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज परिवार में भी माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्य आपसे खुश हैं। आज दोपहर बाद आपको अच्छे समाचार मिलने वाले हैं। अचानक आर्थिक लाभ के भी योग आपके लिए बने हुए हैं। जो आपके पुराने कार्य रुके हुए हैं आज उनमें गति आएगी कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिलने वाला है। आज छात्रों के लिए समय अच्छा है। अध्ययन में ध्यान लगाएं और वाणी में मधुरता बनाए रखें।

धनु राशि (Sagittarus)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा है। आज भाग्य धनु राशि वालों के साथ है। आज जिस कार्य में भी आप हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलने वाली है। आज निवेश के लिए भी अच्छा मौका है और धन लाभ के योग आपके लिए बने हुए हैं, लेकिन ध्यान रहे आज लालच कोई भी निर्णय नहीं लेना है। जल्दबाजी नहीं करनी है और गुस्से पर आप को काबू रखना होगा। आज किसी भूखे व्यक्ति को खाना देने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। परिवारजनों को आज समय दीजिएगा जीवनसाथी से मन की बातें करिएगा। आज जो भी अच्छे कार्य आपके साथ दिनभर होने वाले हैं उन का मूल आपका जीवन साथी है।

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर आप दिनभर चिंता में रहेंगे। इसलिए ध्यान रहे अगर परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की दवाई चल रही हैं तो वह समय से दवाई लेते रहें। दवाई नहीं टूटनी चाहिए। आज आप दिनभर कार्यों में व्यस्त रहेंगे, लेकिन थकान आपको महसूस नहीं होगी और सभी कार्य आप आसानी से पूर्ण कर लेंगे। आज बच्चों के साथ बैठकर बातें करें। मछलियों को अपने हाथ से खाना दें और किसी के भी प्रति आज मन में द्वेष ना रखें। अगर कुछ गलतफहमियां हो तो आज उन्हें दूर किया जा सकता है। खुल कर बात की जा सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन आज कुंभ राशि वाले अपने व्यवहार में थोड़ा कड़ापन जिद्दीपन महसूस करेंगे। आज आपको गुस्सा नहीं करना है। आज गुस्सा और जिद्दीपन दोनों ही आपके लिए नुकसानदायक हैं। आज परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। खाने पीने की वस्तुओं का ध्यान रखें आज वाहन चलाते समय सतर्क रहें किसी दूसरे व्यक्ति या वाहन की लापरवाही का खामियाजा आप को भुगतना पड़ सकता है। आज हनुमान का सम्मान कीजिए आपके सारे कार्य संपन्न हो जाएंगे।

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज परिवार के सदस्यों के साथ आपका समय अच्छा जीतने वाला है, लेकिन आज गुस्से पर आप को काबू रखना होगा। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है। बहस करने से आपको बचना है। बड़े बुजुर्गों की सेवा से आपको अच्छे फल मिलने वाले हैं। आज बुजुर्गाें का आशीर्वाद बनाए रखिएगा। उनकी सेवा कीजिएगा इससे आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और आर्थिक हालात सुधरेंगे। आज किसी कुत्ते को आपको दुत्कारना नहीं हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो