scriptआज इन राशि वालाें के लिए बन रहे हैं लाभ के याेग, जानिए कैसा बीतने वाला है आज आपका दिन | Aaj ka rashifal in hindi 30 june 2018 | Patrika News
सहारनपुर

आज इन राशि वालाें के लिए बन रहे हैं लाभ के याेग, जानिए कैसा बीतने वाला है आज आपका दिन

आज कैसा बीतने वाला है आपका दिन आैर क्या कहते हैं आपके सितारे जानिए बता रहे हैं प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी

सहारनपुरJun 30, 2018 / 08:42 am

shivmani tyagi

Rashifal

राशिफल

जानिए आज का पंचाग

शनिवार, 30 जून 2018
माह : आषाढ़
पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि : द्वितया (१५:२०:२७)
नक्षत्र : उत्तराषाढा (१८:२८:३७)

विक्रम सम्वत : २०७५ विरोधकृत
शक सम्वत : १९४० विलम्बी
युगाब्द : ५१२०
आयन : उत्तरायण
ऋतु : ग्रीष्म
योग : वैधृति
सूर्योदय : ०५:२५
सूर्यास्त : १९:२१
राहुकाल : ०८:५३ से १०:३८
आईए जाने आज का राशिफल

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य रहेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में समय बिताएंगे। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर अचानक मिलेगा। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना है। आज छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है। कार्यक्षेत्र और घर दोनों ही स्थानों पर आपको गुस्सा आज नुकसानदायक है। इसलिए अपनी भाषा को मृदु भाषी रखिएगा मिठास रखिएगा गुस्से पर काबू रखिएगा।

वृष राशि
वृष राशि वालों का दिन आज सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज आपको दिनभर विघ्न का सामना कर पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आज प्रमोशन में देरी हो सकती है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहना है। घर से बाहर कुछ भी खाते समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखिए। आज बाहरी वस्तुओं का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं है। आज यात्राओं में भी आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य रहने वाला है लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। आज शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूप से आपके स्वास्थ्य को हानि पहुंचने की आशंका है। इसलिए मन को एकाग्र रखें और शरीर का भी ध्यान रखें। आज नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी जो भविष्य के लिए लाभदायक साबित होंगे। आज परिवार के सदस्यों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलने वाला है।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है। आज वाहन सुख के योग बन रहे हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो आज इस योजना में आपको सफलता मिलेगी। अगर आप व्यापारी हैं तो आज साझे का व्यापार लाभदायक है। अपने पार्टनर के साथ आज व्यापार को बढ़ावा दे सकते हैं। आज पारिवारिक सुख भी आपको मिलेगा परिवार के लिए समय जरूर दें।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए भी दिन आज अच्छा है। आज भाग्य आपके साथ है और अवसर भी आपको मिलेंगे। अगर कोई नया कार्य करने की योजना बना रहे हैं तो आज शुभ समय है। आज नए कार्य की शुरुआत आप कर सकते हैं। आज अपने करीबियों से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे और दोस्तों के साथ आज घूमने जाने की योजना भी अचानक बन सकती है।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन आज बेहतर है। आज आपको आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। आज ऐसा कोई कार्य करें जिससे भविष्य में भी आपको आर्थिक लाभ मिलता रहे। आज नए लोगों से मुलाकात होगी जो व्यापार के लिए बेहतर साबित होंगे। आज पारिवारिक सदस्यों और मित्रों के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज परिवार के सदस्य आपके फेवर में रहेंगे। आज परिवार में आपका समय अच्छा बीतने वाला है। आज आप शारीरिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे। अगर आप पुरानी बीमारियों से परेशान हैं तो आज उनमें राहत मिलने वाली है। आज परिजनों और मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। इससे मानसिक संतुष्टि मिलेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से कम बेहतर रहने है। आज आपको सावधान भी रहना होगा। आज आर्थिक हानि की आशंका बनी हुई है। इसलिए कोई भी लेनदेन या खरीदारी करते समय सावधान रहिएगा। आज कम बोलना आपके लिए अच्छा है। आज आपकी प्रतिष्ठा में भी हानि होने की आशंका है। यह अलग बात है कि आज आपके अंदर की जो सृजनात्मक क्षमता है वह बढ़ेगी और अगर आप स्टूडेंट हैं तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल है।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिना आज सामान्य है लेकिन आज आपके मन में नकारात्मक विचारआएंगे। इसलिए आपको नकारात्मक विचारों से आज बचना होगा। मन को एकाग्र रखें मन को चंचल ना होने दें। आज परिवार के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस बिगड़े स्वास्थ्य काे लेकर अधिक चिंतित नहीं होना है। समय सब ठीक कर देगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से कम बेहतर रहने वाला है। आज आपको सावधान रहना, होगा सतर्क रहना होगा। आज आपको आर्थिक नुकसान की आशंका बनी हुई है। इसलिए सावधान रहिएगा आज आपकी प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए अपना व्यवहार सरल रखें और कम बोलना आज आपके लिए बेहतर है। संपत्ति और जरूरी कागजात को लेकर आज सावधानी बरतनी है। आज ऐसे महत्वपूर्ण कागजात को नुकसान पहुंच सकता है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर आप चिंतित होंगे लेकिन आपकी चिंता से उनका स्वास्थ्य ठीक होने वाला नहीं है इसलिए चिंता करने से बचें आज आपका खुद का स्वास्थ्य ठीक रहने वाला है आज आप भाग्य के भरोसे ना बैठें। अपनी योग्यता के आधार पर कार्य करें ऐसा करने से आपको सफलता जरूर मिलेगी।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन असामान्य है। आज आपको आर्थिक निर्णय लेने में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आज लेन देन करना भी बेहतर नहीं है। अगर आप से कोई आज पैसे उधार मांगता है तो उसे टाल दें आज दिया गया उधार जल्द वापस मिलने वाला नहीं है। अगर पिछले लंबे दिनों से कोई नया कार्य करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है और शुरुआत कर सकते हैं।

Hindi News/ Saharanpur / आज इन राशि वालाें के लिए बन रहे हैं लाभ के याेग, जानिए कैसा बीतने वाला है आज आपका दिन

ट्रेंडिंग वीडियो