scriptAaj Ka Dainik Rashifal 01 September 2018 : जानिए क्या कहते हैं भाग्य के सितारे आैर कैसा रहने वाला है आज का दिन | Aaj ka rashifal in hindi 1 september 2018 | Patrika News
सहारनपुर

Aaj Ka Dainik Rashifal 01 September 2018 : जानिए क्या कहते हैं भाग्य के सितारे आैर कैसा रहने वाला है आज का दिन

Aaj ka Rashifal 31 August 2018 in Hindi: आज का राशिफल,Choose your rashi from the list below to view dainik rashifal for Arise, मेष, Taurus, व्रषभ, Gemini,मिथुन, Cancer, कर्क, Leo, सिंह, Virgo, कन्या, Libra, तुला, Scorpio, वृश्चिक, Sagittarius,धनु, Capricornus, मकर, Aquarius,कुंभ, Pisces, मीन

सहारनपुरSep 01, 2018 / 12:04 pm

shivmani tyagi

horoscope news

rashifal

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज भाग्य मेष राशि वालों के साथ है। आज आपके रुके हुए कार्य में गति आएगी जो आपके कार्य किसी कारण अटके हुए थे, रुके हुए थे उनके आज पूर्ण हाेने के याेग दिखाई दे रहे हैं। अगर आप छात्र हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहतर है। पढ़ाई के लिए अच्छा समय है। मंथन के लिए भी आज का दिन अच्छा है। अगर आप व्यापारी हैं तो सामान्य लाभ के योग आपके लिए बने हुए हैं लेकिन पार्टनर से आज आपको थोड़ा सावधान रहना होगा, सचेत रहना होगा। मेष राशि वालों को आज सड़क पार करते समय भी सावधानी रखनी है। आज घर आए किसी भी व्यक्ति का आपको अनादर नहीं करना है।

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज अच्छे समाचार आपको मिलने वाले हैं। दोपहर बाद शुभ समाचारों के योग आपके लिए बने हुए हैं। अगर आप नौकरी पेशा है तो प्रमोशन के योग भी आज आपके लिए हैं। अगर पिछले कई दिनों से आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको बेहतर विकल्प मिल सकते हैं जिनके पास अभी तक नाैकरी नहीं थी उनके लिए राेजगार के अवसर दिखाई दे रहे हैं। आज कार्य क्षेत्र में जो सहकर्मियाें का सहयोग भी आपकाे मिलने वाला है । सीनियर आपके कार्यों से प्रसन्न दिखाई देंगे। इसके लिए आपको किसी से ईर्ष्या नहीं करनी है और अपने व्यवहार में सरलता बनाए रखनी है। आज गाय को अपने हाथ से रोटी देना आपके लिए शुभ है।
मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए किसी अवसर से कम नहीं है। आज किसी प्रतियोगिता में आप बैठ सकते हैं प्रतियाेगिता की तैयारियां शुरू कर सकते हैं। आज लेखन और पठन दोनों के लिए ही दिन अच्छा है, जो भी आपको पसंद हो उस पर काम करें। मेहनत करें आज की गई पढ़ाई का आपको अच्छा फल मिलने वाला है। अगर आप व्यापारी हैं तो आज ध्यान रहे किसी को भी कम आपकाे नहीं ताेलना हैं व्यापार में छल ठीक नहीं है। आपका रुका हुआ पैसा आज मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है लेकिन गुस्से से आपको बचना है गुस्से पर काबू रखना होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है आज परिवार को समय दें। परिवार का माहौल आज बेहतर है। पिछले दिनों से जो कंफ्यूजन चल रहे हैं, परिजनों के साथ उन्हें आज दूर कर सकते हैं। आज परिवार जनाें के साछ बैठकर बातें करें लेकिन इस दौरान बहस और गुस्से से बचें। आज कार्यक्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन आप करेंगे। सहकर्मियों का सहयोग आपको मिलेगा। पिछले कुछ दिनों से जिन सहकर्मियों के साथ मनमुटाव आपका चल रहा है आज उसे दूर कर सकते हैं, उनसे भी बैठ कर बात कर सकते हैं। आज लोग आपकी बात सुनेंगे और आपकी बातों को समझेंगे आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे लेकिन उसके लिए आपको भी धैर्य रखना होगा दूसरों की बातों को सुना होगा। गुस्से पर काबू रखना है। आज कुत्ते को दुत्कारना आपके लिए सही नहीं है। ध्यान रहे भूलकर भी आज किसी कुत्ते को आप को लात नहीं मारनी है।
सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज सिंह राशि वालों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन दिखाई देने की आशंकाएं बनी हुई है। इसलिए अपने मन को अच्छा रखें। मित्रों के साथ बैठकर बातें करें। प्रभु का स्मरण करें। कोई अच्छा संगीत आप सुन सकते हैं। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। परीक्षाओं के परिणाम बेहतर आने वाले हैं। परिवार के लोगों को आज समय दे परिवार के साथ समय बिताएं जीवनसाथी से आज बेहतर सलाह आपको मिलने वाली है। आज अपने हाथों से मछलियों को खाना खिलाना आपके लिए शुभ है।
कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर रहने वाला है। आज कन्या राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य भी अचानक बिगड़ने की आशंकाएं हैं। इसलिए ध्यान रहे अगर परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की दवाई चल रही है तो वह दवा समय पर लेते रहें। वरना इससे चिंताएं आपकी बढ़ सकती हैं। आज यात्रा आपको करनी पड़ सकती हैं। जब यात्रा पर हाें ताे खाने पीने की वस्तुओं का ध्यान रखें। आज अल्प भाेजन ही लें अधिक भाेजन करने से भी आज पेट के विकार हाे सकते हैं। वाहन चलाते समय भी थोड़ा सावधानी आज आपकाे बरतने जरूरत है। आज किसी भूखे व्यक्ति को खाना खिलाना आपके लिए शुभ है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने व्यक्तित्व में जिम्मेदारी महसूस करेंगे। आज पहले से अधिक कार्य आप संपन्न करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे और उन्हें बेहतर ढंग से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज का दिन आपके लिए एक बदलाव की तरह है। आज मन आपका इधर उधर भटकता रहेगा लेकिन जीवनसाथी से आपको अच्छी सलाह आज मिलने वाली है। मन को एकाग्र करने के लिए प्रभु का स्मरण करें अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य करने की सोच रहे हैं तो आज उस कार्य में कदम आगे बढ़ा सकते हैं आज नई नौकरी मिलने के भी योग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन काम बेहतर रहने वाला है। आज वृश्चिक राशि वालों को थोड़ा सब्र रखना होगा, धैर्य रखना होगा। आज भाग्य भी आपके साथ नहीं है। इसलिए कार्यों को बेहद जिम्मेदारी और ध्यान से पूरा करें लापरवाही आज ठीक नहीं है। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में नुकसान की आशंका आज आपके लिए बनी हुई हैं। इसलिए इन लेन-देन में विशेष ध्यान आपको रखना होगा। आज सामान्य दिनों से थोड़ा अधिक गुस्सा भी आप अपने स्वभाव में महसूस करेंगे। इससे बचने के लिए तनाव से बचने के लिए गुस्से को काबू रखिए धैर्य बनाए रखिए अच्छा संगीत सुनिए। शाम तक हालात सामान्य हो जाएंगे इस बीच आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी। आज किसी जरूरतमंद की सहायता करना आपके लिए शुभ है।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य दिनाें से थाेड़ा कम बेहतर है। आज धनु राशि वाले दिनभर चिंताओं से परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी अटकलें आ जाती रहेंगी। आपके कार्यों में विघ्न आप आज आते रहेंगे लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। अपना कार्य पूरी ईमानदारी से मेहनत करते रहिएगा आज आपके लिए कार्य प्रधान है। भाग्य पर आपको किसी भी कार्य को नहीं छोड़ना है। खुद आगे बढ़ कर कार्य को शुरू करना है और अंत तक उसे पहुंचाना है। इमानदारी और मेहनत के साथ किए गए कार्यों में आपको निश्चित ही सफलता मिलने वाली है। परिवार में अाज मांगलिक कार्यक्रमों के योग दिखाई दे रहे हैं। अगर आप बेटियां बेटे के लिए पिछले लंबे समय से रिश्ते की तलाश कर रहे थे आज आपको अच्छी खबर शाम तक मिल सकती है। आज किसी पौधे को अपने हाथ से पानी देना आपके लिए शुभ है।
मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज मकर राशि वालों को दोपहर समाचार मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज बेहतर प्रदर्शन करने वाले हैं। कार्यक्षेत्र से संबंधित समाचार भी आज आपको मिल सकते हैं। आज परिवार के साथ समय बताइएगा परिवार के साथ कहीं घूमने आ जा सकते हैं। बच्चों से आज बात करिएगा इससे मानसिक तनाव आपका दूर होगा। परिवार में खुशियां आएंगी और प्रेम बढ़ेगा। आज आपका मन चंचल बना रहेगा। मन काबू करने के लिए मन को एकाग्र करने के लिए प्रभु श्री राम का स्मरण कीजिए। कोई अच्छा संगीत आप सुन सकते हैं। आज किसी गरीब कन्या को उपहार स्वरूप कपड़े या कुछ अन्य सामान भेंट करना आपके लिए शुभ है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन आज कुंभ राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज यात्रा करते समय भी कुंभ राशि वालों को सचेत रहना होगा। आज सड़क पर दूसरे वाहन या उसके चालक की लापरवाही का खामियाजा भी कुंभ राशि वालों को भुगतना पड़ सकता है। इसलिए सड़क पार करते समय भी ध्यान रखना है। वाहन चलाते समय ध्यान रखना है। स्वास्थ्य के प्रति भी कुंभ राशि वालों को सचेत रहना होगा। आज स्वास्थ्य के बिगड़ने की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं। आज परिवार में किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य बिगड़ने की भी आशंकाएं हैं। इसलिए अगर परिवार में किसी बुजुर्ग की दवाएं चल रही हैं ताे ध्यान दीजिए एेसा हाे सकता है कि वह समय पर दवा ना ले हे हाें। आज वाणी में मधुरता बनाए रखें भगवान श्री कृष्ण का ध्यान करें इससे मन को शांति मिलेगी।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज मीन राशि वालों को बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद बना कर रखना होगा। बड़ों के आशीर्वाद से ही आज मीन राशि वालों के सारे कार्य पूरे होने वाले हैं। आज बुजुर्गों की सेवा कीजिए वाणी में मधुरता रखिए। स्वभाव में सरलता बनाए रखिए। किसी बुजुर्ग व्यक्ति को खाना खिलाना आपके लिए आज शुभ है। मन की शांति के लिए मन को एकाग्र करने के लिए आज अपना कोई पुराना शौंक आप दोहरा सकते हैं। आज मित्रों से भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। परिवार को समय दें। इससे पारिवारिक माहाेल में सुधार होगा प्रेम का विस्तार होगा, प्रेम बढ़ेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो