17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव से पहले सपा को लगा बड़ा झटका, अखिलेश के इस सिपाही ने थामा लाेकदल का हाथ

निकाय चुनावः नहीं मिला टिकट ताे सपा छाेड़ मिलाया लाेकदल से हाथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 4 Nov 2017, 9:17 PM IST

Akhilesh Yadav

सहारनपुर. निकाय चुनाव से ठीक पहले सहारनपुर में समाजवादी पार्टी काे एक आैर झटका लगा है। टिकट नहीं मिलने से नाराज हाजी सलीम ने समाजवादी पार्टी काे अलविदा कहते हुए लाेकदल का हाथ थाम लिया है। हाजी सलीम गंगाेह नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी से टिकट मांग रहे थे। हाजी सलीम के मुताबिक उन्हें टिकट का आश्वासन भी मिला था, लेकिन पार्टी ने चुनाव से ठीक पहले एक अन्य महिला पदाधिकारी काे गंगाेह नगर पालिका सीट से टिकट दे दिया। इसी से नाराज हाेकर हाजी सलीम ने समाजवादी पार्टी काे अलविदा कह दिया है। समाजवादी पार्टी ने अब गंगाेह से हाजी अब्दुल रसीद की पत्नी नसीमा काे चुनाव मैदान में उतारा है।

अपने समाज के कहने पर मांगा था टिकट आैर अब छाेड़ दी पार्टी
हाजी सलीम का कहना है कि उन्हाेंने अपने समाज के लाेगाें के आग्रह पर ही समाजवादी पार्टी से टिकट मांगा था। हाजी सलीम मानते हैं कि गंगाेह नगर पालिका सीट पर उनके समाज के लाेगाें की काफी वाेट हैं। उनका तर्क है कि अगर उन्हें सपा का टिकट मिलता तो दूसरे समुदाय के लोगों का वोट भी बड़ी संख्या में उन्हें मिलता। इसी आधार पर उन्हाेंने पार्टी से टिकट की मांग की थी आैर उन्हें पार्टी के एक पूर्व मंत्री से टिकट का भराेसा मिला था, लेकिन अब चुनाव से ठीक पहले पार्टी ने उन्हें टिकट काट दिया, एेसे में वह उस पार्टी के साथ रहना नहीं चाहते, जाे उनका ख्याल नहीं रखती हाे। इसलिए उन्हाेंने समाजवादी पार्टी काे अलविदा कह दिया है।

यह भी पढ़ेंः UP के इस जिले में समाजवादी पार्टी ने सिर्फ मुस्लिम प्रत्याशियों को ही दिया टिकट
इसलिए थामा लाेकदल का हाथ
समाजवादी पार्टी काे अलविदा कहकर लाेकदल का हाथ थामने वाले हाजी सलीम से जब पत्रीका संवाददाता ने पूछा कि उन्हाेंने लाेकदल से हाथ क्याें मिलाया? ताे उन्हाेंने कहा कि लाेकदल किसानाें की बात करती है आैर इसी से प्रेरित हाेकर उन्हाेंने लाेकदल के साथ हाथ मिलाया है। यह अलग बात है कि क्षेत्र में इस बात की चर्चा है कि हाजी सलीम निर्दलीय चुनाव लड़ना नहीं चाहते आैर अन्य सभी पार्टियां पहले ही अपने प्रत्याशियाें की घाेषणा कर चुकी है एेसे में लाकेदल ही एक विकल्प उनके पास था। इसी लिए उन्होंने इस विकल्प काे भुनाने में उन्हाेंने देर नहीं की आैर लाकेदल का हाथ थाम लिया।

यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी के करीबी इस कांग्रेसी नेता पर योगी सरकार ने लगाया गुंडा एक्ट

सपा में हूं, पर हाजी सलीम काे दूगा समर्थन
गंगाेह क्षेत्र में समाजवादी पार्टी से जुड़कर राजनीति करने वाले इरफान अलीम अब भी हाजी सलीम के साथ है। इरफान अलीम का कहना है कि वह सपा में पूर्व प्रदेश सचिव रह चुके हैं। अब भी सपा में ही हैं आैर सपा रहते हुए हाजी सलीम यानी लाेकदल काे समर्थन करेंगे। उधर समाजवादी पार्टी के सहारनपुर जिलाध्यक्ष जगपाल दास का कहना है कि यदि काेई भी पदाधिकारी पार्टी विराेधी गतिविधि में लिप्त पाया जाता है ताे उसे पार्टी से बाहर निकालने में देरी नहीं की जाएगी। यानी साफ है कि निकाय चुनाव काे लेकर अभी समाजवादी पार्टी में आैर भी उठा-पठकर हाे सकती है।

यह भी पढ़ेंः इस बहु ने अपनी सास के साथ किया ऐसा काम, जानकर महिलाएं हो जाएंगी शर्मसार