2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी सरकार द्वारा SC-ST एक्ट में किए गए संशोधन से नाराज होकर इस दिग्गज नेत्री ने दिया इस्तीफा

शशिबाला पुंढीर भाजपा से तीन बार देवबंद से चुनाव लड़ चुकी हैं, जिसमें वे 1993 में विधायक रह चुकी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 1 Sep 2018, 2:45 PM IST

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की में भारतीय जनता पार्टी को आज करारा झटका लगा। दरअसल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की देवबंद विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहीं शशिबाला पुंढीर ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं देने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें-मुजफ्फरनगर की रैली में शिवपाल ने किए बड़े खुलासे, कहा मैंने खाई थी बेटे की कसम

पत्रिका संवाददाता को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि योगी जी का अपने अधिकारियों पर कोई कमांड नहीं है। इस्तीफा देने की वजह उन्होंने भाजपा द्वारा चुनाव से पहले किए गए वायदों को पूरा नहीं करना बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि सहारनपुर के शब्बीरपुर में हुई हिंसा में जेल में दलित व राजपूत युवकों के मुकद्दमे वापस न लेने को लेकर भी सीएम योगी पर आरोप लगाया। आपको बता दें कि शशिबाला पुंढीर 1993 में भाजपा के टिकट पर विधायक रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें-सेक्युलर मोर्चे की घोषणा के बाद इस शहर में हुई शिवपाल की पहली रैली, ये दिग्गज हुए शामिल

उन्होंने कहा कि इन मुकदमों को वापस लेने के लिए मैंने कई बार सीएम योगी से मुलाकात की लेकिन उन्होंने अभी इस मामले में कोई सुनवाई नहीं की। इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने आरोप लगाया भाजपा की सरकार ने जम्मू कश्मीर में हमारे सैनिकों को पत्थर मारने वाले 6000 पत्थरबाजों से केस वापस ले लिए लेकिन हमारे शब्बीरपुर गांव के दलित व राजपूत युवकों से मुकद्दमे वापस नहीं लिए। इससे आहत होकर मैंने भाजपा से इस्तीफा दिया है।

यह भी पढ़ें-शिवपाल यादव के साथ दिखा कांग्रेस का यह बड़ा नेता, सेक्युलर मोर्चे में जाने की अटकलें तेज

यह भी देखें-शिवपाल ने सपा को लेकर किया खुलासा तो अखिलेश के उड़ गए होश

साथ ही राममंदिर के मामले में इनके रवैये से भी में नाराज हूं। इसके अलावा भाजपा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी एक्ट में किए गए संशोधन को रद्द करने से भी में बेहद नाराज हूं। मैं इसका घोर विरोध करुंगी। इस एक्ट में यह प्रावधान गलत है कि एक बार गिरफ्तारी होने के बाद 6 महीने के बाद ही सुनवाई होगी। किसी को झूठा फंसाने के बाद भी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा यह बहुत गलत है।