साहब ''मां'' का दिल टूट जाएगा। साहब बस एक माैका दे दीजिए, मैं ताे समय से आ गया था, प्लीज साहब प्लीज, बस एक माैका दे दीजिए। यह किसी हिन्दी फिल्म के डायलॉग नहीं हैं बल्कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चल रहे सेना भर्ती मेला (रैली) में पहुंच रहे युवा यह बातें सैन्य अफसराें से दाेहरा रहे हैं। दाैड़ में पिछड़ रहे एसे युवा जाे कुछ सैकेंड की देरी की वजह से भर्ती से बाहर कर दिए जाते हैं वह अफसराें के सामने गिड़गिड़ाते हुए देखे जा रहे हैं। एेसे अभ्यर्थी अपनी मां के दिल के टूटने की दुहाई देकर सैन्य अफसराें से गुहार लगा रहे हैं। एक सैन्य अफसर ने अपना नाम सार्वजनिक ना करने की शर्त पर बताया कि एक दिन में 13 से 14 राउंड दाैड़ के हाेते हैं। हरेक राउंड में कम से कम एक अभ्यर्थी एेसा निकल रहा है जाे गिड़गिड़ाने लगता है। समय से ना पहुंचने के कारण रेस से बाहर कर दिए जाने के बाद गिड़गिड़ाना अपनी मजबूरी बताने लगते हैं या फिर परिवार के किसी सदस्य की दुहाई देने लगते हैं। कुछ अभ्यर्थी कहते हैं कि मां का दिल टूट जाएग मां से वादा करके आया था कि देश की सेना में भर्ती हाेने जा रहा हूं, काेई कहता है कि देश की सेवा करना चाहता हूं, एक बार एक माैका दे दीजिए लेकिन इस तरह की दलील से कुछ हाेता नहीं अभ्यर्थी अपना आैर दूसरे अभ्यर्थियाें का समय खराब करते हैं। भर्ती की आगे की प्रक्रिया में केवल उन्ही अभ्यर्थी काे शामिल किया जाता है जाे समय पर दाैड़ पूरा कर लेते हैं समय पूरा हाेते ही रस्सा ही खींच दिया जाता है जिसके बाद किसी भी अभ्यर्थी की एंट्री नहीं हाेती।