
सहारनपुर. गाजियाबाद में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे सहारनपुर के एक छात्र ने 18वीं मंजिल से गिरकर मौत का मामला सामने आया है। माना जा रहा है कि छात्र ने यह खौफनाक कदम अपने पिता के वियोग में उठाया है। इसलिए पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है, लेकिन छात्र के पिता की मौत 13 साल पहले हो चुकी है। ऐसे में यह आशंका गले नहीं उतर रही है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।
पुलिस के मुताबिक प्राथमिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पिता की मौत के बाद से ही यह छात्र तनाव में था और अक्सर अपने पिता को याद करता रहता था। इसी आधार पर गाजियाबाद पुलिस को यह आशंका है कि अपने पिता के वियोग में छात्र ने 18वीं मंजिल से कूदकर जान दी है।
सहारनपुर के गंगोह कस्बे का रहने वाला 20 वर्षीय वैभव गाजियाबाद के एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। गाजियाबाद के ही विजयनगर थाना क्षेत्र के गोड ग्लोबल विलेज में वह अपने तीन रूम मेट के साथ एक मकान में किराए पर रहता था। पुलिस की अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि पिता की मौत के बाद से वैभव की दिनचर्या बदल गई थी और वह गुमशुम रहने लगा था। अक्सर अपने पिता के बारे में बाते किया करता था और वियोग में मायूस हो जाता था। उसके दोस्तों ने पुलिस को जानकारी दी कि शुक्रवार रात को वैभव ने उनके साथ खाना खाया था और उसके बाद सभी सो गए थे। घटना तड़के करीब 4:00 बजे की है। शनिवार तड़के अपने दोस्तों को सोता हुआ छोड़ वैभव 18वीं मंजिल पर पहुंचा और जान देने के लिए ऊपर से छलांग लगा दी। नीचे गिरने की आवाज सुनकर गार्ड ने शोर मचाया तो इकठ्ठा हुए सोसाइटी के लोग आनन-फानन में छात्र को वैभव को कोलंबिया एशिया अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में पहुंचे परिजन छात्र के शव को गंगोह ले आए। रविवार सुबह छात्र के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से पूरे कस्बे में शोक है और वैभव के परिजन अब इस पूरे मामले को हत्या की आशंका से देख रहे हैं और उन्होंने जांच की मांग की है।
परिवार में मचा कोहराम
अभी यह परिवार मुखिया की मौत के सदमे से उबरा नहीं था कि अब वैभव ने अपनी जान दे दी। पहले वैभव के पिता और अब वैभव की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार में अब वैभव की मां और उसकी बहन ही रह गए हैं। दोनों की आंखों से आंसू रुक नहीं रहे हैं। परिवार में कोई और पुरुष ना होने की वजह से वैभव का अंतिम संस्कार कुटुम्ब के सदस्यों, रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों ने किया है।
मरने से पहले वैभव ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
बताया जा रहा है कि वैभव ने दिल दहला देने वाली इस घटना से पहले अपने कॉलेज में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी थी। कॉलेज से यह बात कंफर्म हुई है। शुक्रवार को कॉलेज में एक प्रोग्राम था। इसी प्रोग्राम में उसने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी थी और इस प्रस्तुति पर उसे प्रथम पुरस्कार भी मिला था। ऐसे में छात्र के आत्महत्या की बात गले नहीं उतरती।
Updated on:
05 Nov 2017 12:15 pm
Published on:
05 Nov 2017 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
