15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गैंगस्‍टर की पत्‍नी उतरी चुनाव मैदान में, दिलचस्‍प हुआ मुकाबला

हत्‍या के आरोप में जेल में बंद पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा, 60 दिन से पहले नहीं मिलेगी बेल

2 min read
Google source verification
Nagar Nikay Chunav UP 2017

Nagar Nikay Chunav UP 2017

गाजियाबाद. यूपी के निकाय चुनाव का सभी जिलों में चुनावी बिगुल बज चुका है। गाजियाबाद में एक नगर निगम, चार नगर पालिका और एक जिला पंचायत का चुनाव होना है, लेकिन नगर पालिकाओं के चुनाव में इस बार सबसे खास खोड़ा नगर पालिका का चुनाव होगा। क्योंकि यहां बीजेपी के नेता की हत्या में जेल में बंद पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा की पत्नी भी चुनावी दंगल में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। उधर विधायक की पत्नी के विरोध में ही पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता की पत्नी भी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले ही भाजपा को लगा बड़ा झटका, भाजपा सरकार में सहयोगी पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतारते का ऐलान

चुनावी समर में जेल में ही रहेंगे अमरपाल

अमरपाल शर्मा पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने की वजह से 60 दिन से पहले बेल नहीं मिलेगी। ऐसे में निकाय चुनाव में उनकी पत्‍नी अपने पति के नाम और समर्थकों के सहारे चुनावी दंगल में अपनी ताल ठोकेंगी। पूर्व विधायक की पत्नी मोहिनी का दावा है कि उनके पति ने खोड़ा के विकास के लिए काम किया है। इस चुनाव में लोगों का सपोर्ट उन्हें मिलेगा।

गजेन्द्र भाटी की पत्नी को भी मिल सकता है टिकट

चुनाव के समीकरण बदलने के लिए बीजेपी नेता गजेन्द्र भाटी की पत्नी रीना को टिकट दे सकती है। गजेन्द्र भाटी के भाई योगेन्द्र भाटी ने भी इसकी पुष्टि करते हुए साफ किया है कि अगर आलाकमान से चुनाव के लिए टिकट दिया जाता है तो भाई की पत्नी खोड़ा पालिका का चुनाव लड़ेगी।

असमाजिक तत्वों पर रहेगी पूरी नजर

एसएसपी हरिनारायण सिंह के मुताबिक चुनावी समर में असामाजिक तत्वों पर पूरी नजर रखी जाएगी। खोड़ा संवेदनशील इलाकों में आता है। यहां पर सिविल ड्रेस में पुलिस के जवान ड्यूटी करके माहौल खराब करने वालों को पकड़ने का काम करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग