1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैराना उपचुनाव से ठीक पहले दिए गए देवबंदी उलेमा के बयान से भड़का बजरंग दल, FIR दर्ज कराने की मांग

देवबंदी उलेमा ने कैराना उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान जारी किया था। जिसमें भाजपा के खिलाफ बातें कही गई। जिसे लेकर अब बजरंग दल में उबाल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 26 May 2018, 6:12 PM IST

yogi

कैराना उपचुनाव से ठीक पहले दिए गए देवबंदी उलेमा के बयान से भड़का बजरंग दल, FIR दर्ज कराने की मांग

देवबन्द। प्रदेश में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां लोगों को लुभाने में जुटी हुई है। वहीं हाल ही में देवबंदी उलेमा ने कैराना उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान जारी किया था। जिसमें भाजपा के खिलाफ बातें कही गई। जिसे लेकर अब बजरंग दल में उबाल है।

यह भी पढ़ें : उपचुनाव से ठीक पहले देवबंदी उलेमा ने मुस्लिमों से कर दी बड़ी मांग, बोले- इस पार्टी को ही दें वोट

दरअसल, बजरंग दल के विकास त्यागी का कहना है कि भारत सरकार से तुरंत मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करानी चाहिए व मुस्लिम फंड ट्रस्ट की जांच होनी चाहिए। मौलाना का यह बयान आर्दश आचार संहिता का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें : जानिए, भाजपा की महिला प्रत्याशी ने क्यों कहा, ‘मेरे दोनों बेटे अनाथ हो चुके हैं’

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मौलाना ने मुस्लिम फंड की एक सस्था चला रखी जिसमें नोटबंदी के दौरान काले धन को सफेद किया गया था। इस प्रकार का बयान सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाला है और अभी जो पिछले वर्ष प्रधानमंत्री से उलेमाओं का एक प्रतिनिधिमंडल मिलने गया था, उसके बाद हसीब सिद्दीकी ने ही कहा था कि प्रधानमंत्री और भाजपा देश के लिए बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के दौरे से एक दिन पहले हुआ बड़ा कांड, लखनऊ से लेकर दिल्ली तक मचा हड़कंप

यह इसलिए कहा था कि प्रधानमंत्री उन्हें बार-बार बुलाये लेकिन प्रधानमंत्री ने इन्हें भाव नहीं दिया। जिसके बाद अब ये इस प्रकार का बयान दे रहे हैं। मैं भारत सरकार से मांग करूंगा कि मौलाना हसीब सिद्दीकी पर तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और उनका जो ट्रस्ट है उसकी सरकार को गहनता से जांच करानी चाहिए।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस जिले में परीक्षा दे रहे थे छात्र, तभी हुआ ऐसा कांड कि सब रह गए हैरान

उल्लेखनीय है कि मौलाना ने गठबंधन का समर्थन करते हुए कहा था कि मोदी सरकार से पूरा हिंदुस्तान और पूरी सियासी जमाते परेशान हैं व दुखी हैं। अब भाजपा सरकार से उम्मीद नहीं की जा सकती इसलिए जो अपोजीशन बना है और उन्होंने इकट्ठे होकर एक प्लेटफार्म बनाया है वह एक अच्छी शुरूआत है।