17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीम आर्मी का आंदोलन तेज, योगी के मंत्री के गांव में भी भूख हड़ताल शुरू

भीम आर्मी का भूखहड़ताल आंदाेलन सहारनपुर में बढ़ता ही जा रहा है। आईए जानते हैं आखिर क्याे भूखहड़ताल पर हैं भीम आर्मी के पदाधिकारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 12 Apr 2018, 11:26 PM IST

saharanpur news

bheem aarmi saharanpur

सहारनपुर।

2 अप्रैल को भारत बंद आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा को लेकर की गई पुलिस कार्रवाई के विरोध में चल रहा भीम आर्मी सेना का भूख हड़ताल आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहारनपुर पहुंचे तो भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने योगी आदित्यनाथ के मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी के गांव में भी हड़ताल शुरू कर दी। यहां महिलाएं और पुरुष धरने पर बैठ गए और भूख हड़ताल शुरू कर दी। सहारनपुर के कई गांव में भीम आर्मी से जुड़े महिला पुरुष भूख हड़ताल कर रहे हैं और इन सभी का यही कहना है कि 2 अप्रैल को भारत बंद आंदोलन के दौरान जो हिंसक घटनाएं हुई हैं उनमें भीम आर्मी के पदाधिकारियों और दलित समाज के लोगों का कोई हाथ नहीं नहीं है। पुलिस ने उनके खिलाफ जो मुकदमे दर्ज किए हैं उन्हें वापस लिया जाए अगर यह मुकदमे वापस नहीं लिए जाते तो 18 अप्रैल को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इसी को लेकर सहारनपुर के अलग अलग गांव में भीम आर्मी से जुड़े पुरुष और महिलाएं भूख हड़ताल कर रहे हैं। इस हड़ताल का गुरुवार को पांचवा दिन था। पांचवे दिन भीम आर्मी से जुड़े लोगों ने भाजपा के मंत्री मंत्री डॉक्टर धर्मसिंह सैनी के पैतृक गांव में भी भूखहड़ताल शुरू कर दी। दरअसल गुरुवार को उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंत्री के गांव में गए थे और इसी दौरान यहां भी हड़ताल शुरू कर दी गई। भीम आर्मी के पीडीए अधिकारियों की मानें तो पांच दिनों से भूख हड़ताल कर रहे लोगों में से कुछ की हालत बिगड़ रही है। पदाधिकारियो का यह भी कहना है कि प्रशासन इनकी हड़ताल को गम्भीरता से नहीं ले रहा जिसके चलते भीम आर्मी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। हड़ताल कर रहे भीम आर्मी समर्थक देश के कई राज्यों में 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान भड़की हिंसा की घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा इनकी यह भी मांग है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज किये गए मुकदमों को वापस किया जाए। इसी मांग को लेकर भीम आर्मी सेना के संस्थापक चन्द्र शेखर उर्फ रावण ने जेल में भूख हड़ताल की थी जिसके बाद भीम आर्मी समर्थकों ने सहारनपुर के गांव जानीपुर, रूपडी कपूरपुर, आम वाला, पीर माजरा खत्री वाला,कबीरपुर, बेहट, हौजखेड़ी, रामगढ़ समेत अन्य गांव में समर्थक भूक हड़ताल कर रहै हैं। भूखहड़ताल पर बैठ गए थे। अब योगी के मंत्री डॉक्टर डॉ. धर्मसिंह सैनी के गांव सोना सैय्यद माजरा में भी इन्होंने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इसके अलावा नकुड़, रतनपुर चाटकी गाँव, करालटी गाँव, मेहररवानी और हरौड़ा में भी भीम आर्मी ने भूखहड़ताल शुरू कर दी। भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नौटियाल के मुताबिक भीम आर्मी समर्थक लगातार भूखहड़ताल पर हैं जबकि चर्चाएं हैं कि कुछ स्थानों पर शाम को धरने खत्म हो जाते हैं और सुबह फिर से हड़ताल जारी कर दी जाती है।

18 अप्रैल को इस आंदोलन की तैयारी में है भीम आर्मी भीम आर्मी सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नौटियाल के मुताबिक 2 अप्रैल के आंदोलन के बाद पुलिस ने जो कार्रवाई की।हैं उनके विरोध में 18 अप्रैल को भीम आर्मी जेल भरों आंदोलन करने जा रही है जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। मंजीत नोटियाल ने दावा किया है कि इस आंदोलन में सहारनपुर के अलावा आसपास के जिलों और देश की राजधानी नई दिल्ली से भी लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे और गिरफ्तारियां देंगे।