दरअसल, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से मिलने छुटमलपुर स्थित रावण के आवास पर पहुंचे थे। यहां समर्थकाें के सामने ही चंद्रशेखर ने इमरान मसूद काे गले लगा लिया आैर अपने समर्थकाें से कहा कि यह वह शख्स है जिसका अहसान जिंदगी भर नहीं चुका पाऊँगा। जब सभी ने साथ छाेड़ दिया था उस समय इमरान मसूद डटकर समर्थन में खड़ा रहा। चंद्रशेखर ने कहा कि इमरान मसूद चाहे जहां रहें, जिस भी पार्टी में रहे, चंद्रशेखर का साथ मिलेगा। रावण ने यह तक कहा कि अगर इमरान मसूद का कहीं पसीना गिरा ताे चंद्रशेखर वहां अपना खून बहा देगा। यह कहते ही समर्थकाें ने भी नारे लगा दिए। इमरान मसूद यहां सहारनपुर देहात विधायक मसूद अख्तर आैर बेहट विधान सभा क्षेत्र से विधायक नरेश सैनी के अलावा पूर्व एमपी स्वर्गीय जगपाल के बेटे रजनीश काे भी अपने साथ लेकर पहुंचे थे। यहां पहले से ही चंद्रशेखर के आवास पर समर्थकाें की भीड़ लगी हुई थी लेकिन जैसे ही इमरान मसूद यहां पहुंचे ताे चंद्रशेखर ने सभी काे पीछे करते हुए इमरान मसूद काे अपने बराबर में खड़ा कर लिया आैर फिर समर्थकाें से कहा कि इमरान मसूद का उन पर ही नहीं भीम आर्मी पर बड़ा अहसान है। रावण यह तक कहा कि जब मैं जेल के अंदर था ताे मेरा भाई इमरान मसूद बाहर खड़ा हुआ था। इस पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि चंद्रशेखर की रिहाई की खबर भी सबसे पहले उन्ही के पास पहुंची थी।