10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी के खिलाफ अब भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर का ये चाैंका देने वाला बयान आया सामने, देखिए वीडियाे

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण ने अब बीजेपी आैर चुनाव 2019 काे लेकर कह दी ये बड़ी बात आप भी जानिए एेसा क्या कह दिया रावण ने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 14 Sep 2018, 10:23 PM IST

सहारनपुर।

भीम आर्मी सेना प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण का एक आैर चाैंका देने वाला बयान भाजपा आैर चुनाव 2019 काे लेकर सामने आया है। चंद्रशेखर ने कहा है कि आगामी 2019 चुनाव में भाजपा काे विपक्ष में बैठने का भी माैका नहीं मिलेगा। इतना बड़ा दावा रावण ने जेल से छूटने के बाद अपने समर्थकाें के बीच जाकर किया है। एेसे में सवाल यह है कि क्या रावण अकेले अपने दम पर इतना बड़ा दावा कर रहा है ? सवाल यह भी है कि जब चंद्रशेखर उर्फ रावण की आेर से भीम आर्मी के गैर राजनीतिक संगठन हाेने का दावा किया जा रहा है। इतना ही नहीं चुनाव 2019 में साफ ताैर पर रावण ने अपनी सक्रियता से भी इंकार कर दिया है ताे एेसे में सवाल यह भी है कि आखिर रावण की आेर से 2019 आैर भाजपा चुनाव काे लेकर यह दावा क्याें किया जा रहा है। अब चंद्रशेखर उर्फ रावण के इन दावाें आैर बयानबाजी काे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अब देखना यह है कि भविष्य किसकाे आईना दिखाता है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा बाेलने से कुछ नही हाेता

चंद्रशेखर उर्फ रावण के बयान पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी का पलटवार आया है। जसवंत सैनी ने, चंद्रशेखर उर्फ रावण के बयान पर कहा है कि काेई भी व्यक्ति अपनी साेच के मुताबिक ही बयान देता है। चंद्रशेखर उर्फ रावण के बाेलने से भाजपा पर काेई असर नहीं पड़ने वाला है। 2019 में दलित किसके साथ है यह आने वाला समय ही बताएगा। भाजपा ने जाे भी याेजनाएं चलाई हैं उनका सबसे अधिक लाभ दलिताें काे मिला है। चंद्रशेखर के बयानाें से काेई असर नहीं पड़ने वाला है यह आने वाले समय में सभी काे पता चल जाएगा। सरकार ने दाे माह पहले ही रावण से रासुका वापस लेने का निर्णय क्याे लिया गया ? इस सवाल पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने काेई जवाब नहीं दिया। वह बाेले कि यह निर्णय शासन स्तर पर लिया गया है।