7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर ने गठबंधन को लेकर दिया यह बड़ा बयान, देखे वीडियाे

जेल से रिहा होते ही भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण ने गठबंधन का समर्थन करते हुए भाजपा के विराेध में एकजुट होने का किया आह्वान किया

2 min read
Google source verification
saharanpur news

chandra shakhar urf ravan

सहारनपुर।

भीम आर्मी काे गैर राजनीतिक संगठन बताने वाले भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण ने जेल से रिहा होते ही गठबंधन की अपील कर दी। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा ने मशीनरी का दुरूपयाेग किया है आैर भाजपा काे हराने के लिए गठबंधन जरूरी है। यह बात चंद्रशेखर ने अपने घर पहुंचने पर वहां पहले माैजूद समर्थकाें से कही। इन समर्थकों के बीच पहुंचकर चंद्रशेखर ने साफ कहा कि जो लोग ब्राह्मणवादी सोच के खिलाफ हैं आैर भाजपा के खिलाफ है, उन्हें एकजुट हो जाना चाहिए। गठबंधन पर उन्होंने सभी से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि आप सब एकजुट हो जाइए। भाजपा को सत्ता से निकाल फेंकिए, बाकी रही-सही कसर भीम आर्मी पूरा कर देगी। रात में जब चंद्रशेखर अपने घर पर पहुंचे तो वहां पहले से बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। भीड़ काे देखते हए यहां पुलिस बल भी तैनात किया गया था। देर रात तक चंदशेखर के घर पर भीड़ जुटी रही और सुबह तक यहां समर्थक डटे रहे।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भी पहुंचे मिलने

भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण से मिलने के लिए कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद भी उनके छुटमलपुर स्थित आवास पहुंचे। यहां दाेनाें के बीच काफी देर बातचीत हुई। इस मुलाकात के बारे में पूछने पर उन्हाेंने कहा कि इमरान मसूद मुस्लिम समाज से हैं। मुस्लिम समाज दलित समाज के मूवमूंट है।

रावण ने कहा दलित विराेधी है भाजपा

एक सवाल के जवाब में चंद्रशेखर कहते हैं कि भाजपा दलित विराेधी है लेकिन वह दूसरे सवाल के जवाब में यह नहीं बता पाते कि काैन सी पार्टी दलित हितैषी है। यह सवाल पूछने पर चंद्रशेखर कह देते हैं कि भीम आर्मी एक गैर राजनीतिक संगठन है आैर किसी पार्टी विशेष काे समर्थन नही दे सकती है । यह अलग बात है कि अपने संबाेधनाें में चंद्रशेखर भाजपा की खुली मुखालफत करते हैं।