3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवर्णों के आरक्षण पर दलितों ने का हल्ला बोल, भीम आर्मी ने कर दिया यह बड़ा ऐलान

ओबीसी के साथ मिलकर सड़क पर उतरने की दी चेतावनी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 8 Jan 2019, 6:44 PM IST

Chandrashekhar

सवर्णों के आरक्षण पर दलितों ने का हल्ला बोल, भीम आर्मी ने कर दिया यह बड़ा ऐलान

सहारनपुर. सवर्णों के आरक्षण के खिलाफ भीम आर्मी ने आवाज मुखर कर दी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस घोणणा के बाद भीम आर्मी में हलचल मच गई। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने फेसबुक लाइव करके इस फैसले का ना सिर्फ विरोध किया है, बल्कि सभी सामाजिक संगठनों से भाजपा के इस फैसले का विरोध करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी के आ सकते हैं बुरे दिन, इस दिग्गज को मुख्यमंत्री बनाने के लिए RSS में पुहंचा प्रस्ताव

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण ने कहा है कि भाजपा सरकार देश से जातिगत आधार पर आरक्षण को खत्म करना चाहती है और इस सफर को तय करने के लिए भाजपा ने यह पहला कदम आगे बढ़ाया है। चंद्रशेखर का कहना है कि अगर संविधान को अपने-अपने तरीके से चलाने का प्रयास किया जाएगा तो विरोध करेंगे। भाजपा देश के 85 प्रतिशत लोगों के साथ धोखा कर रही है। सरकार अगर बदलाव चाहती है तो जनसंख्या के आधार पर आरक्षण दें। उन्होंने कहा कि हम बहुजन सुखाय, बहुजन हिताय के लिए काम करते हैं। चंद्रशेखर ने अपने लाईव के दौरान साफ कहा कि हम केवल बहुजनों के लिए अधिकार चाहते है। संपन्न लोगों के लिए नहीं चाहते हैं।
केन्द्र सरकार में बदलाव कर इस नेता को उप प्रधानमंत्री बनाने के लिए RSS में पहुंचा प्रस्ताव

हम सड़क पर आएंगे
इस दौरान चंद्रशेखर ने ओबीसी के लोगों से भी इस आरक्षण व्यवस्था के विरोध में दलितों के साथ आने की बात कहते हुए साफ कह दिया कि हम किसी भी रूप में इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सड़कों पर उतरेंगे, इसे लागू नहीं होने दिया जाएगा।