जेल से रिहा होने के बाद भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखऱ ने कहा था कि यूपी सरकार डरी हुई है, जिसकी वजह से उन्हें रिहा किया गया है। उस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों को 2019 में बीजेपी को उखाड़ फेंकने के लिए कहा था। कयास लगाए जा रहे थे कि चंद्रशेखर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। साथ ही भाजपा को हराने की मुहिम छेड़ने के लिए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं से की है।