30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर
Loksabha Chunav भाजपाई इन मुद्दाें के साथ आएंगे आपके घर वाेट मांगने, देंखे वीडियाे
Play video

Loksabha Chunav भाजपाई इन मुद्दाें के साथ आएंगे आपके घर वाेट मांगने, देंखे वीडियाे

लाेकसभा चुनाव 2019 सहारनपुर प्रत्याशी ने उठाए ये मुद्दे सहारनपुर में इन मुद्दाें के साथ मतदाताआें की बीज जा रही भाजपा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 27 Mar 2019, 6:01 PM IST

सहारनपुर। लोकसभा चुनाव 2019 में वैसे तो इस बार मुद्दे कम ही दिख रहे हैं लेकिन लेकिन फिर भी हमने उत्तर प्रदेश की प्रथम लोकसभा सीट से भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे वर्तमान सांसद राघव लखन पाल शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि वह अपने आैर भाजपा के पांच साल के कार्यकाल के बल पर मतदाताआें के बीच जा रहे हैं।

इमरान मसूद ने अब यूपी सीएम याेगी आदित्यनाथ काे बताया ‘दिव्य ज्ञानी’ देंखे वीडियाे

टिकट की घोषणा देरी से होने की वजह से सहारनपुर के सांसद राघव लखन पाल शर्मा नामांकन करने में लेट हो गए थे। जब हमने उनसे पूछा कि आप इतने लेट पहुंचे हैं तो, उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह पार्टी के सिंबल पर वह मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे, पिछले 5 वर्षों में उन्होंने और भाजपा ने जो विकास कार्य किए हैं उन्हीं के बल पर दोबारा से जनता के बीच जा रहे हैं। यह भी कहा कि, उन्हें पूरी उम्मीद है कि जनता उन्हें पिछली बार से भी दोगुना मार्जन लेकर जिताएगी। भाजपा के सहारनपुर प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा अपने कार्यक्रमों में मतदाताओं से यह अपील कर रहे हैं कि उन पर पिछले 5 वर्षों में एक भी आरोप नहीं है, बेदाग छवि के साथ उन्होंने काम किया है। यह अलग बात है कि विरोधी लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद ने अपने गोद लिए गांव शब्बीरपुर तक में अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्य नहीं कराए हैं, जबकि सांसद राघव लखन पाल शर्मा पासपोर्ट ऑफिस, रेलवे लाइन का दोहरीकरण आैर सहारनपुर में विश्वविद्यालय की घोषणा जैसे कार्यों को गिना रहे हैं।