2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा की प्रदेश मंत्री ने कहा कार्यकर्ताआें की नहीं सुनने वाले अधिकारी हाे जाएं सावधान

सहारनपुर पहुंची भाजपा महिला माेर्चा की प्रदेश मंत्री मिनाक्षी भराला ने कहा कि अभी तक नहीं सुनी जा रही थी भाजपा कार्यकर्ताआें की लेकिन अब...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 12 Jul 2018, 8:05 PM IST

saharanpur news

minakshi bharala

सहारनपुर।

भाजपाईयाें की अभी तक सुनवाई नहीं हाे रही थी। आधिकारी भाजपा कार्यकर्ताआें की बात नहीं सुन रहे थे लेकिन अब एेसा नहीं हाेगा। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियाें के साथ विशेष मिटिंग कर सभी काे हिंदी समझा दिया है। आप लाेगाें काे अब परेशान हाेने की जरूरत नहीं है। अब भाजपा के छाेटे से छाेटे कार्यकर्ता की भी अधिकारियाें काे सुननी हाेगी। अगर किसी अधिकारी ने भाजपा कार्यकर्ता की बात काे नहीं सुना ताे फिर वाे अधिकारी जान लें कि....

यह बात गुरुवार काे सहारनपुर पहुंची भाजपा महिला माेर्चा की प्रदेश मंत्री मिनाक्षी भराला ने कही। मिनाक्षी भराला यहां भाजपा के पार्टी कार्यालय पर चल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के स्वयं सहायता समूह की महिलाआें से सीधा संवाद प्राेग्राम में पहुंची थी। बताैर मुख्य वक्ता बाेलते हुए उन्हाेंने यहां साफ कहा कि अब काम डंडे से हाेगा। महिलाआें से सरकार की याेजनाआें का लाभ उठाने का आह्वान करते हुए उन्हाेंने कहा कि महिलाएं आगे बढ़े काेई बैंक मैनेजर भी उन्हे अब लाेन देने से इंकार नहीं कर सकता है। इसी कार्यक्रम में माैजूद विधायक प्रदीप चाैधरी आैर देवेंद्र निम की आेर देखते हुए प्रदेश मंत्री मिनाक्षी भराला ने कहा कि अगर बैंक मैनेजर लाेन नहीं देगा ताे विधायक जी के पास जाना आैर विधायक जी का डंडा मजबूत है। एेसे में या ताे बैंक मैनेजर लाेन देगा नहीं ताे विधायक जी उसे उठाकर बैंक से बाहर कर देंगे। इससे पहले उन्हाेंने कार्यक्रम में माैजूद महिलाआें आैर भाजपा कार्यकर्ताआें काे खुश करते हुए कहा कि जिले में पहुंचे प्रभारी सूर्य प्रताप शाही मंत्री ने अफसराें के साथ मीटिंग की है आैर सभी अफसराें काे हिंदी में बता दिया है कि किसी भाजपाईयाें के कार्याें काे गंभीरता से लें। यह कहते हुए प्रदेश मंत्री ने कहा कि पहले भले ही भाजपाईयाें की बात नहीं सुनी जा रही हाे लेकिन अब भाजपा के छाेटे से छाेटे कार्यकर्ता की बात भी अधिकारियाें काे सुननी हाेगी। इस कार्यक्रम में मिनाक्षी भराला के अलावा विधायक प्रदीप चाैधरी आैर देवेंद्र निम के अलावा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, कार्यक्रम संयाेजक नीलू राणा, रितिका शर्मा, नूतन शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में भाजपाई माैजूद रहे।

ये था प्राेग्राम

दरअसल महिलाआें के सशक्तिकरण के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र माेदी ने देशभर के महिला संगठनाें से वीडियाे कॉफ्रेिसंग के जरिए बात की। इस दाैरान हर जिले में कार्यक्रम में आयाेजित किए गए थे। इसी प्राेग्राम के तहत सहारनपुर के भाजपा कार्यालय पर भी प्राेग्राम का आयाेजन हुआ था। इस प्राेग्राम में हिंदू आैर मुस्लिम समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची थी। यहां महिलआें ने प्रधानमंत्री आैर देशभर की महिलाआें के बीच हुई बातचीत काे लाईव देखा। कार्यक्रम के बाद महिलाआें काे सरकार की याेजनाआें के बारे में जनकारी दी गई।