
सहारनपुर।चुनाव के बाद मंगलवार को कर्नाटक में जीत का असर उत्तरप्रदेश के पश्चिम जिले स्थित शामली के कैराना आैर नूरपुर उपचुनाव पर पड़ेगा। यह दावा कर्नाटक की जीत के बाद कैराना में जश्न मना रहे भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने किया। भाजपा की जीत के बाद ही यहां नेता से लेकर भाजपा कार्यकर्ताआें ने जमकर जश्न बनाया। साथ ही उपचुनाव में भी अपने ही प्रत्याशी के जीत का दावा किया। वहीं हापुड़ में भी भाजपा नेताआें ने जमकर जश्न मनाया।
महामंत्री ने जश्न के साथ किया ये दावा
बीजेपी पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताआें को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया है। शामली जनपद पर बने बीजेपी चुनाव कार्यालय पर जीत का जश्न मनाया गया है। जहां पर भारी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे और कर्नाटक में मिली जीत के बाद खुशी पार्टी कार्यकर्ताआें के चेहरे पर देखने को मिली है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर सिंह ने कहा कि पूरे देश मे भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता उत्साहित है और आज जो ये कर्नाटक में जीत मिली है। उसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कठिन परिश्रम उनकी नीतियाें और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह जी का कुशल प्रबन्धन हैं। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के कारण जनता ने हम पर भरोसा जताया और लगातार एक के बाद एक जो चुनाव हो रहे है। वो चुनाव जीत रहे है और कर्नाटक की जीत का परिणाम कैराना उपचुनाव पर भी पड़ेगा। कैराना और नूरपुर जो दोनों उपचुनाव होने है दोनों पर कार्येकर्ताओ के परिश्रम और जनता का भरोसा जीतते हुए कैराना मे विजय प्राप्त करेंगे।
प्रत्याशी प्रचार के लिए कैराना में है प्रदेश महामंत्री
दरअसल प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक कैराना लोकसभा उपचुनाव के तहत बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष मे चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे है। जो कैराना में बीजेपी को भारी मतों से जीत दिलाने का दावा कर रहे है।वहीं कर्नाटक चुनाव नतीजे बीजेपी के पक्ष में आने के बाद हापुड़ में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने अतरपूरा चौराहे पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर माला अर्पण कर एक दूसरे को मिठाई खिलार्इ। इसके बाद जमकर जश्न मनाया।
Published on:
15 May 2018, 5:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.