27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखा इन लोगों की पेंशन बहाली के लिए पत्र

यह पत्र अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 29 Oct 2018, 5:56 PM IST

सहारनपुर। भाजपा सांसद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राज्य कर्माचरियों की पुरानी पेशन बहाली के लिए पत्र लिखा है। पत्र लिखने भाजपा सांसद है सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद राघव लखनपाल शर्मा। दरअसल सांसद ने यह पत्र अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तहत पुरानी पेशन बहाली के लिए आंदोलन कर रहे शिक्षक व अन्य विभागों के राज्य कर्मचारियों की मांग को पूरा करने के लिए लिखा है। यह पत्र अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें-सपा के प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर बड़ा हमला, सरकार को बताया पूरी तरह फेल, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें-राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनि सिंह को मिली गोली मारने की धमकी, लखनऊ तक मचा हड़कंप

पत्र में सांसद ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा है, "शिक्षकों व कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था के तहत मिलने वाली पेंशन उनके बुढ़ापे की लाठी थी। रिटायर होने के बाद ये लोग उस पेंशन के सहारे अपना जीवन बड़े स्वाभिमान और सम्मान से जीते लेते थे। यह सरकार द्वारा दी जाने वाली एक तरह से सामाजिक सुरक्षा भी थी, जो लोक कल्याणकारी राज्य में आवश्यक भी होती है। उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारी इससे प्रभावित व आंदोलित हैं। अत: शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों के हितों को देखते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए पुन: इस व्यवस्था को लागू करने की कृपा करें।"