27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: जनता कर्फ्यू की अवधि बढ़ाई गई अब सोमवार सुबह 6:00 बजे तक रहेगा जनता कर्फ्यू

Highlights जनता कर्फ्यू की अवधि बढ़ाई गई सोमवार सुबह 6:00 बजे तक कर्फ्यू
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 22 Mar 2020, 3:02 PM IST

saharanpur_station.jpg

सहारनपुर

सहारनपुर। Corona virus के खिलाफ जनता कर्फ्यू की सफलता के बीच बड़ी खबर है। जनता कर्फ्यू की अवधि बढ़ा दी गई है। अब जनता कर्फ्यू की अवधि काे बढ़ाकर 23 मार्च 2020 सुबह 6:00 बजे तक कर दिया है। यानी अब सोमवार सुबह 6:00 बजे तक जनता कर्फ्यू रहेगा।

कोरोना की जटिलताओं के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च यानी रविवार को सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक जनता कर्फ्यू लगाने की बात कही थी। देश की जनता से अपील की थी कि वह 22 मार्च को अपने घरों से बाहर ना निकलें। रविवार को सुबह से ही जनता ने जनता कर्फ्यू का स्वागत किया और सहारनपुर समेत आसपास के जिलों में जनता कर्फ्यू पूरी तरह से सफल रहा।

दोपहर 2:00 बजे सहारनपुर जिला प्रशासन की ओर से जनता कर्फ्यू को आगे बढ़ाए जाने की आधिकारिक रूप से पुष्टि की गई। सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि कर्फ्यू की अवधि अब सोमवार सुबह 6:00 बजे तक कर दी गई है। सहारनपुर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की ओर से भी आदेस जारी कर दिए गए हैं। सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में जनता कर्फ्यू की अवधि बढ़ाए जाने के आदेश जारी हो चुके हैं।